लौहार सेवा बस्ती में वस्त्र वितरण में उमड़ा लोगों का हुजुम

2 माह से सुबह 10 बजे से रात्री 8 बजे तक 900 से 1000 वस्तुएं का आदान-प्रदान

23अजमेर 28 जनवरी 2017। सेवा भारती और शहर के सामाजिक एवं पर्यावरण सरोकारों को समर्पित संस्था अपना अजमेर के सहयोग से आज मदार रोड़ स्थित लौहार सेवा बस्ती में वस्त्रों का वितरण किया गया।
सेवा भारती नगर अध्यक्ष मोहन सिंह यादव ने बताया कि आज सेवा भारती और अपना अजमेर संस्था के सहयोग से आज सेवा बस्ती में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया। इसमें महिला, पुरूष और बच्चों को कपड़े दिये गये। उन्होने सभी को बताया कि इसके अलावा आवश्यकता हो तो नेकी की दीवार पर आकर वहां से कपड़े ले सकते है। वस्त्र वितरण का कार्य आज के समय में हम जरूरत नहीं होने पर ऐसे ही फेंक देते है, जिसे संस्था द्वारा एक जगह पर इक्ट्ठा करके उन्हें व्यवस्थित रूप से थैली में डालकर उन लोगों तक पहुंचाती है जिन्हें उनकी आवश्यकता है।
गाड़ियां लौहार बस्ती अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सेवा बस्ती में संस्था द्वारा बच्चों, महिलाओं और पुरूषों को कपड़े वितरित किये गये। यह बहुत ही अच्छा और सराहनीय कदम है। संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार वस्तुएं मिल रही है। यह बहुत ही अच्छा प्रयास है। हम लोग चाहते है कि यह प्रयास अन्य लोगों को और अन्य समुदायों को भी मिलें।
संस्था के सूत्रधार कंवल प्रकाश किशनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था पर्यावरण को समर्पित संस्था अपना अजमेर का सामाजिक सरोकार में यह अनुठा प्रयास किया है। अपना अजमेर सामाजिक क्षेत्र में नवाचार करते हुए सूचना केन्द्र परिसर की दीवार, एच.डी.एफ.सी. बैंक के सामने नेकी की दीवार का शुभारम्भ गत 12 नवम्बर को किया गया था। इस परिसर में शहरवासी अपनी अतिरिक्त सामग्री को यहां जमा करा सकते है और जिसे उन वस्तुओं की आवश्यकता है वह यहां से ले जा सकते है। यहां प्रतिदिन यहां पर 900 से 1000 वस्तुएं यहां पर दिये जा रही है जिनमें विशेष रूप से गर्म कपड़े, सादे कपड़े, बर्तन, जुते-चप्पल, खिलौने, स्कूल बैग, किताबें, मेग्जीन, शॉल, कम्बल एवं दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं शामिल है। साथ ही यहां पर जिन लोगों को इनकी जरूर है वह लोगों अपनी जरूरत के अनुसार यहां से प्रतिदिन यहां से 800 से 900 वस्तुएं यहां से ले जा रहे है जिनकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही चली जा रही है।
आज अपना अजमेर और सेवा भारती के सहयोग से आज श्रीनगर रोड़ स्थित सेवा बस्तीयों में करीब 100 से 200 लोगों का हुजुम उमड़ा। संस्था की ओर से सभी को कपड़े पैक करके वितरित किये गये। लोगों द्वारा इस नेकी की दीवार के प्रोजेक्ट को आमजन द्वारा सराहया जा रहा है और आज के समय में महती आवश्यकता भी है।
इस अवसर पर महेश लखन, देवेन्द्र, ललित नागरानी सहित पर्यावरण मित्र और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

कंवल प्रकाश
सूत्रधार, अपना अजमेर
9829070059

error: Content is protected !!