ब्रह्मा मन्दिर में विशाल अन्नकूट महोत्सव एंव महाआरती

bramha mandir 7पुष्कर 13 नवम्बर (दिनेश पाराशर )-—- तीर्थ नगरी पुष्कर में जगत पिता ब्रह्मा मन्दिर में कल विशाल अन्नकूट महोत्सव और महाआरती का आयोजन किया जायेगा जिसकी तेयारिया जोर शोर से चल रही हे इस अवसर पर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर की भव्य सजावट की जा रही हे ।आयोजक नितिन शर्मा ने बताया 15 नवम्बर को सुबह 3 बजे महाअभिषेक 5 .15 पर महाआरती और सांय 6 बजे अन्नकूट एंव राजभोग का आयोजन किया जायेगा। अन्नकूट महोत्सव में मुख्य आकर्षक जगत पिता ब्रह्माजी का अदभुत श्रंगार एंव मनमोहक रूप में विशेष श्रंगार शंखवाद नगाड़ा वादन शहनाइयो द्वारा महाआरती का आयोजन छप्पंन भोग की झांकी एंव 1100 किलो का विशाल लड्डू विशेष सजावट दिल्ली एंव बेंगलोर की लेजर लाइट शो धार्मिक झांकिया वह भगवान की विभिन्न लीलाओ पर आधारित मनमोहक न्रत्य दिल्ली की पार्टी प्रस्तुत सहित कई कार्यक्रम होंगे।कार्यक्रम में समाज सेवक भंवर सिंह पलाड़ा नाथ द्वारा के विधायक कल्याण सिंह,पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत.मसूदा विधायक सुशिल कंवर पलाड़ा सहित कई गणमान्य लोग साधू संत सम्मलित होंगे। गौरतलब है कि नितिन शर्मा द्वारा पूर्व में ब्रह्मा मंदिर में दो बार अन्नकूट महोत्सव एंव महाआरतीका आयोजन किया गया था | जिसे स्थानीय लोगो ने खूब सराहा था | आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषी शैलेश तिवारी ,राष्ट्रीय संत कृष्णानंद महाराज ,महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू मसानिया धाम के चम्पालाल महाराज ,चित्रकूट धाम पुष्कर के संत पाठक जी महाराज , महंत नरसिंह मंदिर अजमेर के श्यामशरण देवाचार्य ,थावंला के अछिनाथ महादेव मंदिर के महंत मोहननाथ , महाराज सहित सैकड़ो लोग अन्नकूट महोत्सव एव महाआरती में भाग लेगे |

error: Content is protected !!