धूम धाम से निकाली गयी-भगवान श्याम जी का जुलुस यात्रा

IMG-20170201-WA0012भिनाय:-【01-फरवरी 】के ग्राम पंचायत केरोट में श्याम झूला झुलाने का कार्यक्रम व श्याम मन्दिर में बसंत पंचमी पर सत्संग का हुआ आयोजन।
गत वर्ष् की भांति इस वर्ष् भी बड़ी धूम धाम से गाजे बाजे के साथ बिंदोरी निकाल कर भगवान श्याम जी को झूला झुलाने की प्रथा निभाई गयी। श्याम मन्दिर बिवांण में झूला में विराजमान करवा कर दिन भर झुलाया गया। और भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया।
भगवान श्याम जी को झूला झुलाने की परम्परा प्राचीन समय से चली आ रही हैं। यह कार्यक्रम प्रति वर्ष् बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता। भगवान श्याम जी की बैंड बाजो के साथ समूचे ग्राम में बिंदोरी निकाली गयी जिसमे भजनों पर नृत्य करती महिलाये व बच्चे आकर्षक का केन्द्र रहे। पुरे ग्राम में खुसी का माहौल छाया रहा। भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।

घनश्याम दास
केरोट-भिनाय

error: Content is protected !!