अजमेर भाजपा शहर जिला महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

IMG-20170209-WA0043अजमेर दिनांक 09.02.2017 को अजमेर शहर जिला महिला मोर्चा की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मधु शर्मा का रष्मि शर्मा एवं जिला पदाधिकारी द्वारा तलवार भेंट कर व साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक मंे श्रीमती मधु शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेष मीडिया प्रभारी श्रीमती चंचल जी उपस्थित रही। बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष श्रीमती रषिम शर्मा ने अजमेर जिले में जिला, मण्डल तथा बूथ स्तर तक के गठन की जानकारी दी व प्रदेष द्वारा दीनदयाल कार्य विस्तार योजना में विस्तारक के रूप में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता निभाने हेतु आग्रह किया। बैठक में आगामी 11 फरवरी को पं दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर आयोजित समर्पण दिवस पर सभी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान से निधि समर्पण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी महिला कार्यकर्ताओं को षिक्षा एवं पंचायत राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने महिलाओं को बूथ स्तर पर राजस्थान सरकार की योजनाओं को पंहुचाने के लिये कहा। उन्होंने उद्बोधन मंे बताया चूंकि महिला कार्यकर्ता सुगमता से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पंहुचा कर इसका लाभ जनता को प्रदान करा सकती है। प्रदेष अध्यक्ष मधु शर्मा ने महिलाओं को पार्टी की सक्रिय सिपाही बनकर समस्त महिलाओं को सरकार की योजनाओं चूल्हे से चौपाल, उज्जवला योजना तथा महिलाओं के अधिक से अधिक भामाषाह कार्ड, मेडिकल चिकित्सा की सुविधा, दिलाने का आग्रह किया जिससे सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं जनता तक पहुंचे। बैठक में महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ0 कमला गोखरू, पूर्व सभापति सरोज जाटव, सीमा गोस्वामी, जिला महामंत्री श्वेता शर्मा, सलोनी जैन, विजयलक्ष्मी, सुलोचना कच्छावा, पूजा संतवानी, मंजू शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही। संचालन श्रीमती सावित्री शर्मा उपाध्यक्ष ने किया। बैठक के अंत मे सुलोचना शुक्ला ने सभी कार्यकर्ता बहिनों को धन्यवाद दिया तथा प्रदेषाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

अनीष मोयल
जिला मिडिया संयोजक

error: Content is protected !!