जाने हर तबके के दुख-दर्द
नशामुक्त जीवन जीने के लिए किया प्रेरित
अन्दरकोट तक निकाली पैदल नशामुक्ति रैली
अजमेर, 14 फरवरी। राज्य बाल संरक्षण की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति के संबंध में जनसुनवाई करने के साथ ही धानमण्डी से अन्दरकोट तक पैदल रैली निकालकर नशामुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने ब्यावर में वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बजुजुर्ग व्यक्तियों से उनके हालचाल जाने।
श्रीमती चतुर्वेदी ने सांसी बस्ती, भगवान गंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्यालय तथा अन्दरकोट कच्ची बस्ती स्थित चाईल्ड लाइन कार्यालय मंे जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। जनसुनवाई में लगभग 400 व्यक्तियों ने अपने दुख-दर्द बताएं। उनकी पीड़ा के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। उपस्थित समुदाय ने अपनी समस्याओं को श्रीमती चतुर्वेदी के साथ साझा किया गया। स्थानीय राजकीय विद्यालय की छात्रा ने स्कूल के बाहर गन्दगी रहने तथा असामाजिक तत्वों के द्वारा अध्ययन में बाधा उत्पन्न करने की बात कही। सामाजिक न्याय व कल्याण विभाग को पालनहार योजना के शिविर लगाने के लिए निर्देशित किया।
श्रीमती चतुर्वेदी ने भगवानगंज की विधवा एवं बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा। सिलाई मशीन से कपड़ों के थैले बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री को उचित माॅर्केटिंग करके बेचा जाएगा। इससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।
श्रीमती चतुर्वेदी ने नशामुक्त समाज निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए क्षेत्रा के निवासियों का आह्वान करते हुए नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। नशे के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने धानमण्डी से अन्दरकोट तक पैदल नशामुक्ति रैली निकाली रैली के दौरान उन्होंने रास्ते में विभिन्न स्थानों पर रूककर स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विभिन्न स्थानों पर लोगों से बातचीत कर नशे से ग्रसित व्यक्तियों को इस दलदल से निकालने के लिए साामाजिक मानसिक एवं धार्मिक स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए कहा।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी श्री अशोक कुमार मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डाॅ अभिषेक गुप्ता, बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती नुसरत नकवी, सीएफएआर संस्था के श्री आनंद मोटिश, चाईल्ड लाइन के समन्वयक नानू लाल प्रजापति, गरीब नवाज महिला बाल विकास संस्थान की सचिव शगुफ्ता खान उपस्थित थे।