अजमेर, 14 फरवरी। अजमेर सहकारी भूमि विकास बैंक के अवधि पार ऋणों के ब्याज पर विशेष छूट प्रदान की जा रही है।
अजमेर सहकारी भूमि विकास बैंक के सचिव श्री भंवर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि एक जूलाई 2016 तक विभिन्न अवधि पार ऋणों पर 30 अप्रेल 2017 तक विशेष छूट प्रदान की जाएगी। अवधि पार ऋणों के दोषियों को एक से 6 वर्ष तक को 30 प्रतिशत, 6 से 10 वर्ष तक के लिए 40 प्रतिशत एवं इससे अधिक समयावधि के ऋणियों के लिए 50 प्रतिशत छूट ब्याज पर प्रदान की जाएगी। 30 अप्रेल तक ऋण की राशि जमा नहीं कराने वाले अवधि पार ऋणियों के फोटो का प्रकाशन समाचार पत्रों में करवाया जाकर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।