हृदय, गुर्दा, मूत्र, कैंसर व ब्रेन व स्पाइन रोगों से पीड़ित रोगियों ने पाया लाभ
अगला सुपरस्पेशियलिटी निःशुल्क शिविर 26 को चिश्तियां शादी हॉल इमामबाड़ा में
अजमेर 15 फरवरी। हजरत मीरॉं साहब र.अ. की दरागाह तारागढ़ की खिदमत और इबादत में रहने वाले लोगों के लिए निःशुल्क सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा एवं परामर्श शिविर स्वस्थ्य अजमेर और स्वच्छ अजमेर की दिशा में सराहनीय कदम है।
अजमेर नगर निगम महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने बुधवार तारागढ़ पर मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च संेटर, पुष्कर रोड अजमेर तथा जय अम्बे नव युवक सेवा ट्रस्ट, अम्बेमाता मंदिर बजरंगगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत खुद्दाम सैयदज़ादगान दरगाह हजरत मीरॉं साहब र.अ. तारागढ़ अजमेर के सौजन्य से आयोजित शिविर के उद्घाटन अवसर पर यह विचार रखे। उनके साथ पार्षद वार्ड नम्बर दस अमाद चिश्ती व दरगाह पुलिस थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष राजेश टण्डन व उपाध्यक्ष करण सिंह ने महापौर सहित इंतजामिया समिति एवं पचायत पदाधिकारियों व सदस्यों का इस्तकबाल किया।
महापौर ने कहा कि मित्तल हॉस्पिटल एवं जय अम्बे सेवा ट्रस्ट मिलकर जिस तरह से पीड़ित मानव की सेवा के लिए श्रृंखलाबद्ध शिविर आयोजित कर रहे है तो समझा जा सकता है कि वार्ड स्तर पर गली-गली लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। महापौर ने इन शिविरों के माध्यम से निर्धन, गरीब व वंचित वर्ग को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिल रही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी मित्तल हॉस्पिटल प्रबन्धन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिविरों में पहुंचने वाले रोगियों को न सिर्फ निःशुल्क परामर्श मिल रहा है बल्कि उनकी निःशुल्क जांचें व दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं यह अपने आप में उल्लेखनीय कार्य है।
यहां पाठकों को यह ज्ञात हो कि श्रृंखलाबद्ध निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के क्रम में यह तीसरा शिविर है जिसका सैकंड़ों पीड़ितों ने लाभ उठाया। जमीन से 2853 फीट यानी 870 मीटर ऊंचाई पर स्थित तारागढ़ पर्वत पर बसी करीब 3000 की आबादी के लिए आयोजित शिविर में ब्रेन व स्पाइन रोग से पीड़ित 100 से अधिक रोगी पथरी, प्रौस्टेट व मूत्र रोगों के 30 गुर्दा व अन्य रोगों से पीड़ित 22 रोगी, हृदय रोगों से पीड़ित 25 से अधिक रोगी , कैंसर के 5 से अधिक रोगियों ने परामर्श व जांच लाभ पाया। इसके अलावा मौसमी व अन्य सामान्य बीमारियों से जुड़े 200 से ज्यादा महिलाओं, बच्चों व पुरुषों, बुर्जुगों को निःशुल्क परामर्श व दवाइयां प्रदान की र्गइं। शिविर से दिल की बीमारियों , गुर्दा, पेशाब की थैली, एवं नली की पथरी, प्रोस्टैट की समस्या, पेशाब की धार की कमजोरी, नली की रुकावट, खून जलन व बार-बार पेशाब आना, स्त्रियों में खांसी, व छींक के साथ पेशाब का रिसाब बच्चों में मूत्र संबंधित समस्याओं से पीड़ित, ब्रेस्ट कैंसर, बच्चादानी का कैंसर आदि सभी तरह के कैंसर रोग पीड़ित, नसों की बीमारियों से पीड़ित स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे थे।
इस शिविर में मित्तल हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल गुप्ता, डॉ विवेक माथुर, डॉ सूर्य, ब्रेन व स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ वर्मा, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ रणवीरसिंह चौधरी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत शर्मा, पथरी, प्रौस्टेट व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कुलदीप शर्मा अपनी विशेषज्ञ परामर्श सेवाएं प्रदान की।
प्रातः 11 बजे तारागढ़ पहुंचने पर पंचायत खुद्दाम सैयदजादगान दरगाह हजरत मीरॉं साहब र.अ. एवं इंतजामियां कमेटी दरगाह मीरॉं साहब की ओर से तथा गुलशने जाफरिया विकास कमेटी व तारागढ़ विकास समिति की ओर से सभी चिकित्सकों व आयोजक टीम का दस्तारबंदी कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर इंतजामिया कमेटी के सचिव सैयद सगीर अब्बास, सदस्य माशुक अली, पूर्व अध्यक्ष सैयद सरवर सिद्दीक चिश्ती, पंचायत की ओर से सैयद मीयां अहमद अध्यक्ष, सैयद मशीयत हुसैन, सचिव, सैयद अजमत हुसैन, मोहम्मद हसन, मुस्तुफा हैदर, पूर्व सचिव सैयद अबरार हुसैन, सैयद इजहार हुसैन, सज्जाद हुसैन, रमजान अली, तारागढ़ विकास समिति के सैयद बब्बर अली, जफर, अब्बास, एहसान हुसैन, अकील हुसैन, इमरान हुसैन, हैदर रजा शामिल थे।
शिविर में जय अम्बे सेवा समिति रेडक्रास भवन अजमेर के सचिव के के खन्ना , मौलाना अबुल कलाम आजाद कल्याण संस्था के डॉ मंसूर अली, व रबनवाज जाफरी, ऑल इंडिया जन कल्याण वैलफेयर सोसायटी के नजीर कादरी, चित्रांग सिंह, नूर मोहम्मद, यामीन खान, गरीब नवाज वैलफेयर सोसायटी के रुस्तम अली, सामाजिक कार्यकर्ता खालिद खान, ने सेवाएं प्रदान की।
मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक मनोज मित्तल ने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर पीड़ित मानव सेवार्थ मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर यथा योग्य सहयोग करता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रृंखलाबद्ध निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन इसी प्रयास में उठाए गए कदम हैं।
अगला शिविर 26 फरवरी को चिश्तिया शादी हॉल इमामबाड़ा रोड पर
श्रृंखलाबद्ध निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के क्रम में अगला शिविर 26 फरवरी 2017 को दोपहर 1 से सायं 4 बजे तक इमामबाड़ा रोड स्थित चिश्तिया शादी हॉल में ख्वाजा गरीब नवाज हॉस्पिटल अंजुमन सैयदज़ादगान दरगाह शरीफ अजमेर के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा।ं सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह और आस-पास केे नगर-निगम वार्ड संख्या 9, 10, 11, 12, 13 व 14 के क्षेत्रवासी लाभान्वित हो सकेंगे। अंजुमन सैयदजादगान दरगाह शरीफ कार्यसमिति सदस्य उस्मान आलम ने बताया कि शिविर की तैयारी शुरू कर दी गई है।