सरवाड़ में गणपति विसर्जन : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सरवाड़ में गणपति विसर्जन शनिवार को बड़ी धूमधाम के साथ किया जायेगा | हिन्दू उत्सव समिति सदस्य सुरेन्द्र कुमार कक्कड़ ने बताया की गणपति विसर्जन का जुलुस मूर्ति स्थल  पथवारी माता के स्थान से दिन में एक बजे प्रारंभ होगा जो निर्धारित मार्गो से होता हुआ गोपाल बावड़ी पहुचेगा | जहाँ  गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा | जुलुस बड़ा ही भव्य और ऐतिहासिक होगा |
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
सरवाड़ में चल रहे विवाद को विराम तो लग ही गया परन्तु एहतियात की नजर  से सुरक्षा के  व्यापक इंतजाम किये गए है |पुलिस बल का निरंतर आगमन हो रहा है |जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है |प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है |
भजन संध्या में झूमे भक्तजन
सरवाड़ में गणपति महोत्सव के अंतर्गत जय अम्बे मित्र मंडल द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया , जिसमे पंकज मुशिकल ग्रुप ने एक से बढकर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी  | कार्यक्रम  में जयपुर से आये कलाकार सुरेश और डांसर अनीता ने भी मनमोहन प्रस्तुतिया दी |
-उज्जवल जैन
error: Content is protected !!