शहरभर में गणपति उत्सव की धूम

अजमेर। प्रथम पूज्य गणनायक श्री गणेश के उत्सव शहर भर में बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाये जा रहे हैं। कहीं जागरण तो कहीं भजन संध्याओं के साथ महाआरती और प्रसाद वितरण के दौर जारी है। शनिवार को गणपति विसर्जन के साथ महोत्सव की पूर्णाहूति होगी। इससे पूर्व शुक्रवार शाम जवाहर चौक जादूगर में युवा मंडल के द्वारा मनाये जा रहे गणपति महोत्सव में स्वामी समूह के सीएमडी कंवल प्रकाश किशनानी ने महाआरती की। इस अवसर पर भारी संध्या में श्रद्धालुओं ने भी गणपति आराधना में शामिल होकर धर्मलाभ कमाया। आखिर में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह बडी लाइन जादूगर में गुरूवार रात विशाल जागरण आयोजित कर गणेश की आराधना की गयी। विभिन्न भजन मंडलियों ने पूरी रात गणपति बप्पा का गुणगान कर श्रद्धालूओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अशोक नगर भट्टा में मनाये जा रहे गणेश महोत्वस के अतंर्गत बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिताओं का आयेाजन किया गया। क्षेत्रवासियों ने जमकर डांस का मजा लिया। जयविश्वनाथ नवयुवक मंडल उतार घसेटी की ओर से मनाये जा रहे गण्ेाश महोत्सव के दौरान गुरूवार रात पारंपरिक गीतों पर गरबा रास का आयोजन किया गया।
महाराष्ट्र मंडल में मनाये जा रहे 131वीं गणपति महोत्सव के तहत कौन बनायेगा दस का सौ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। किशोर काले, विश्राम काले, निशा काले और वंदना खेड़कर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मराठी समाज के लोगों ने भाग लेकर इनाम जीते। गौतम नगर में मनाये गये गणपति महोत्सव का शुक्रवार को आम भंडारे के साथ समापन हो गया। शनिवार को गणपति विसर्जन किया जायेगा।

Comments are closed.

error: Content is protected !!