देवनानी के नेतृत्व में जलदाय कार्यालय पर प्रदर्शन

अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक सभा क्षेत्र के वार्ड 3 में फायसागर रोड़ स्थित शिवनगर में गत छः माह से भी अधिक समय से पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रही क्षेत्र की महिलाऐं आज क्षेत्रीय विधायक वासुदेव देवनानी के साथ जलदाय विभाग के महावीर सर्किल स्थित नलगोदाम कार्यालय में जा धमकी तथा जलदाय विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना गुबार निकाला व अधिशाषी अभियन्ता रामलाल सैनी के अनुपस्थित होने पर उनकी खाली कुर्सी पर अपनी चूड़िया रख कर विरोध प्रकट किया।

देवनानी ने अधिशाषी अभियन्ता के कार्यालय में अनुपस्थित होने व पिछे से किसी जिम्मेदार अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सी. एम. चौहान से फोन पर बात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की कि क्षेत्रवासियों को पीनेयोग्य पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा तथा इस सम्बंध में लगभग दो माह पूर्व भी उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ इस कार्यालय में अपना विरोध दर्ज कराया था तब 15 दिवस में क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधार का आश्वासन दिया गया था परन्तु आज भी स्थिति वैसी की वैसी है जिस पर जलदाय विभाग के कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्या सुनने वाला भी कोई नहीं है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था के सम्बंध बरती जा रही लापरवाही पर जलदाय अधिकारियों पर संवेदनहीनता का आरोप झड़ते हुए चौहान को साफ-साफ चेतावनी दी कि जब तक सक्षम अधिकारी मौके पर आकर उनकी समस्या नहीं सुनते तथा इसके समाधान का रास्ता नहीं निकालते वह क्षेत्रवासियों के साथ नलगोदाम कार्यालय में डटे रहेंगे।
देवनानी ने बताया कि 1 घण्टे तक विरोध प्रदर्शन करने व अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता को फोन पर चेतावनी देने पर उन्होंने विभाग के नगर खण्ड द्वितीय के अधिशाषी अभियन्ता अरविन्द अजमेरा व सम्बंधित कनिष्ठ अभियन्ता वैष्णव को नलगोदाम भेजा तथा उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ तत्काल मौके पर जाकर पाईप लाईन का निरीक्षण करवाकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किये जाने का आश्वासन दिया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति के स्थायी समाधान हेतु लगभग 600 मीटर नयी लाईन बिछाकर नागफणी टंकी से आने वाली मुख्य लाईन से जोड़े जाने की आवश्यकता है। उनकी मांग पर जलदाय विभाग के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा इसका एस्टीमेट बनाकर कई बार उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है परन्तु राज्य सरकार द्वारा बजट उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण क्षेत्रवासियों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं। उन्होंने इस सम्बंध में राज्य सरकार भी पर जनता को पेयजल उपलब्ध कराये जाने जैसी मूलभूत आवश्यकता के सम्बंध में अनदेखी किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
error: Content is protected !!