चेटीचण्ड महापर्व के दिन शहर में जूलुस का शानदार स्वागत

0610अजमेर 29 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड महापर्व के ग्यारहवे दिन पवित्र चेटीचण्ड दिवस के दिन शहर के विभिन्न मार्गो से जुलूस धूमधाम से निकाल जिसका शहर के सामाजिक, धार्मिक, व व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया साथ-साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पुजा अर्चना, पंचांगों का विमोचन, प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
पंचशील अध्यक्ष राधाकिशन आहुजा ने बताया कि चेटीचंड दिवस पर प्रातः 5 बजे से प्रभातफेरी व कॉलोनी भ्रमण पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर, ए,बी,सी ब्लॉक व हाउसिंग बोर्ड के मुख्य मार्गों से होते हुये सिन्धु भवन पंचशील नगर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश आश्रम के सांई ओमलाल शास्त्री, श्रीराम दरबार वैशाली नगर की दादी मोहिनी ने आर्शीवचन प्रदान किये। पंचायत के मोहन चेलाणी, नरेश रावलाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, श्रीचन्द मोतियाणी, मुकेश आहूजा, नानक खांनचदाणी, मोहन कल्याणी सहित सभी सेवाधारियों ने छेज व भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
ं नवयुवक सेवा मण्डल आशा गंज की ओर से भी प्रभातफेरी पूज्य उद्ेरोलाल मन्दिर से प्रारमभ होकर आशा गंज, गुरूनानक कॉलोनी होते हुये मन्दिर परिसर पर समाप्त हुई।
मन्दिर अध्यक्ष नेवंदराम बसरमलाणी ने बताया कि चौरसियावास रोड वैशालीनगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में श्रीझूलेलाल सेवा मंण्डली व्दारा श्रीझूलेलाल जी का जन्मोत्सव चेटीचंण्ड कार्यक्रम को बडे धूम धाम से मनाया गया। महासचिव प्रकाश जेठरा नें बताया कि इस अवसर पर प्रातः मुण्डन संस्कार, हवन पण्डित शंकरलाल दाधीच द्वारा विधिविधान से 6 जोड़ों को कराया गया। भजन कीर्तन एंव मंदिर में छेज व आम भंण्डारे का आयोजन किया गया। सांय महाआरती के बाद ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम हुआ। श्रीझूलेलाल सेवा मंण्डली वैशालीनगर व्दारा प्रकाशित ‘‘श्रीझूलेलाल मंदिर पचांग’’ का विमोचन ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के स्वामी स्वरूपदास, वैशाली सिंधी सेवा समिति के अध्यक्ष जी.डी.वरिन्दानी, सिंधी समाज के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी दारा किया गया। स्वामी स्वरूपदास नें श्री झूलेलाल मंदिर पचांग को समाज के लिए सनातन त्योहारो की पूर्ण जानकारी समावेश है। कार्यक्रम में मंदिर के ट्रस्टी व सेवाधारी, ईश्वरदास जेसवानी, जयप्रकाश मंधानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी रमेश रायसिंधानी,, खुशीराम ईसरानी,, हरीश खेमानी, अशोक खटवानी,वासुदेव गिदवानी एंव सेवाधारी उपस्थित थे।
पंचांग की जानकारी
सम्पादक प्रकाश जेठरा नें जानकारी देते हुए बताया कि इस पचांग में कवर पेज पर श्रीझूलेलालजी का आकर्षक रंगीन चित्र व अन्दर की तरफ हरिशेवाधाम भीलवाडा के स्वामी हंसराम जी महाराज आशिष पत्र, श्रीझूलेलाल जी के बहिराणा साहब का महत्व, पूज्य बहिराणा साहिब की पूजनविधि व सामग्री, पंजडे,आरती,पल्लव, वृत रखनें की विधि, ईष्टदेव झूलेलालजी से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख, वर्षभर की राशियां,सिंधी भाषा व हिन्दी भाषा में पचांग, मकान, दुकान, शादी, जनैउ व गृह प्रवेश आदि के मुहुर्त, अजमेर शहर के महत्वपूर्ण टेलिफोन नम्बर,रेल्वे की समय सारिणी आदि का उल्लेख किया गया है।
प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर में कीर्तन, आरती, छेज व पल्लव के आयोजन किये गए। चन्द्रवरदायी नगर में भाटिया प्रोपर्टीज पर आरती व प्रसाद का वितरण हुआ।
भारतीय जीवन बीमा निगम अलवर गेट कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संयोजक शंकर सबनाणी ने बताया कि पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पूज्य बहिराणा साहिब, सामूहिक छेज व डाडिया की पवित्र ज्योति वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक डी.एस. रावत द्वारा प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। चेटीचण्ड व नवसंवत्सर की बधाईदी गई।
चेटीचण्ड पर शहर में जूलुस का स्वागत सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों ने शानदार स्वागत किया
शहर में संत महात्माओं का मिला आशीर्वाद जिनमें सर्वश्री महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी आत्मदास, स्वामी किशनलाल, स्वामी ईसरदास, सांई ओमलाल, स्वामी अर्जुनदास, दादी मोहिनी देवी, भाई फतनदास, दादा नारायणदास, गौतम सांई उपस्थित रहे।
शहर में जुलूस में लिया विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने लिया भाग
प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस में भाग लिया जिसमें नरेन शहाणी भगत, कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, मुखी कन्हैयालाल, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी, नवलराय बच्चाणी, हरीश झामनाणी, एम.टी. भाटिया, महेश तेजवाणी, हरीश वर्याणी, ईसरसिंह बेदी, जोधा टेकचंदाणी, राजा ठारवाणी, मुखी राधेश्याम तिलोकाणी, वासुदेव मंघाणी, मोहन तुलसियाणी, महेश सावलाणी, गोप मीराणी, श्रीचन्द मोतियाणी, दिनेश शर्मा, मोहन मूलचन्दाणी, लक्ष्मण रूपाणी, श्री प्रकाश मूलचन्दाणी, कंचन हरवाणी, महेश मनवानी, मदन तोलानी, नरेश रावलाणी, बाबा गागूमल, लाल नाथाणी, उत्तम गुरबक्शाणी, दिशा किशनानी, जयप्रकाश मंघाणी, नारायण सोनी, राहुल गिदवाणी, के.जे. ज्ञानी, लक्ष्मण सतवाणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, सुनील मोतियाणी, भगवान साधवाणी, मोहन चेलानी, हरीश केवलरामाणी, जयकिशन लख्याणी, गोविन्द जैनाणी, रुक्मणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, चन्द्रप्रकाश भोजवाणी, गुलशन मंघाणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, कमल लालवाणी, दौलत लौंगाणी, राम खूबचन्दाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, वासदेव लालवाणी, हरीश खेमाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, अशोक तेजवाणी, दिलीप मंघनाणी, घनश्याम भूराणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, भरत गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, मोहन लालवाणी, मोती जेठाणी, गिरीश बाशाणी, ललित नागराणी, राजेश आनन्द, अजीत पमनाणी, ईसर भम्भानी रहे।
जुलूस मार्ग में इन संस्थाओं ने किया स्वागत
समन्वयक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि शोभायात्रा का स्वागत देहली गेट स्थित झूलेलाल मंदिर प्रारम्भ होकर गंज फव्वारा चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, आगरा गेट से नया बाजार, चूड़ी बाजार, जी.पी.ओ. स्टेशन रोड़, पान दरीबा, पड़ाव, संत कंवरराम धर्मशाला, गोल चक्कर, रावण की बगीची, तिलोक नगर, आशागंज, राजेन्द्र स्कूल, गुरूनानक कॉलोनी, दीपचन्द्र बेलाणी मार्ग, हालाणी दरबार, हेमू कालाणी (डिग्गी चौक), प्लाजा सिनेमा, गिदवानी मार्केट, कवंडसपुरा, मदार गेट, आजाद हलवाई, क्लॉक टॉवर, स्टेशन रोड़, गांधी बाजार, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, धान मण्डी, देहली गेट इन अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, सिन्धी युवा महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, पूज्य सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धु विकास समिति, चंद वरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, नवयुवक सेवा मण्डल, आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत, धोला भाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा, हरिभाऊ सिन्धी सेवा समिति, स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट, झूलेलाल सेवा समिति मदार, संत कंवरराम सांस्कृतिक समिति, इच्छापुर्ण नवयुवक सेवा मण्डल आदि द्वारा स्वागत किया गया।
30 मार्च गुरूवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
बाबा गागूमल ने बताया कि गुरूवार को इच्छापूर्ण नवयुवक सेवा मंडल आशागंज की ओर से कल 30 मार्च सांय 6 बजे से झूलेलाल मन्दिर पर पूजा अर्चना की जायेगी। सामूहिक छेज, भवन व प्रसादी वितरण किया जायेगा।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!