चेटीचण्ड महापर्व के तेरहवें दिन बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया

अजमेर 31 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड महापर्व में 19 मार्च से लगातार शहर की चारों तरफ रहने वाले सिन्धी समाज के कॉलोनियों में चेटीचण्ड महापर्व बड़े उत्साह से बड़े बुजुर्गो से लेकर युवा पीढ़ी व बच्चों ने प्रेम पूर्वक ईष्ट झूलेलाल की अराधना करते हुए कार्यक्रम आयोजित किये इसी कड़ी में आज तेरहवें दिन पूज्य सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम में सांस्कृतिक नृत्य, गायन, बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान व पंचाग विमोचन के साथ प्रसादी वितरण हुआ।
कार्यक्रम संयोजक लाल नाथाणी ने बताया कि समारोह में दादा नारायणदास द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। प्रेम प्रकाश आश्रम देहली गेट के स्वामी ओमलाल शास्त्री सहित संतो को आर्शीवाद प्राप्त हुआ।
महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान में बोली व संस्कृति उसकी पहचान होती है। सिन्ध से हिन्द तक अपनी संस्कृति को बचाने के लिये संघर्षरत समाज है। नई पीढ़ी को बोली के प्रति सजग रहने की बात कही।
घनश्याम भगत एण्ड पार्टी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सिन्धी समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें श्रीमती निर्मला मीरानी का मीरा मुखर्जी द्वारा, मोहिनी देवी का देवकी नाथानी द्वारा, सावित्री देवी का रिटा रतवानी द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य हर्षिता आसनानी, याशिका भागचन्दानी, प्रिया राखी, पुजा द्वारा हिंडोरे में झूले झूलेलाल…….., नितिन व वितिका भाटिया द्वारा रखु त मुहिझे सांईअ ते पाणही पुरी कंदो…………., राघनी भाटिया द्वारा सुहिणां रस्ता पिया सजन…………., राची वाधवानी व निशा द्वारा रखु संदुलीअ ते पेर मुहिंजा मोर………… नृत्य की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर पंचांग का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर ज्योति ककवानी, रेखा जेसवानी, श्रीमती अनिता भदेल, सम्पत सांखला, हेमंत भाटी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति चांदवानी व अनिता शिवनानी ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत भाषण गुरूबक्ष मीरानी द्वारा व आभार जगदीश अभिचन्दानी दिया गया।
इस अवसर पर दीपक चांदनानी, दीपक गागनानी, महेश चोटवानी, महेश ईसरानी, नरेश चेतन, ललित भाटिया, शंकरलाल धनवानी, ईश्वर टहलयानी, विक्रम वाधवानी, सुमन भम्भवानी, नीतू आसवानी, भोजराज गुलाबचन्दानी, तीर्थदास मुलचन्दानी, घनश्याम टहलयानी, नन्दकिशोर भम्भानी, दयाल लख्यानी, घनश्याम भुरानी आदि उपस्थित थे।
प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं जिसमें नरेन शहाणी भगत, कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, हरी चन्दनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, मुखी कन्हैयालाल, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी, ईसर भम्भाणी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
01 अप्रैल शनिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
संयोजक उतम गुरबक्षाणी ने बताया कि शनिवार 01 अप्रैल को झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से सायं 6 बजे से स्वामी कॉम्पलैक्स पर सिन्धी हास्य, गीतों व प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059