भारतीय संस्कृति के अनुरूप विकसित हो युवा वर्ग की सोच : गहलोत

राष्टीय संगोष्ठी चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास का हुआ आयोजन
P1080173अजमेर। सम्राट दाहरसेन स्मारक के समीप स्थित श्री औंकार सिंह मेमोरियल वुमन टी टी कॉलेज, अजमेर में चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास के विषय पर एक दिवसीय राष्टीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उदघाटन मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, संस्था के सचिव नरपत सिंह शेखावत द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी तीन सत्रों में आयोजित की गई।
पहले सत्र में महापौर गहलोत ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप मानवीय मूल्यों तथा स्वामी विवेकानन्द के विचारों से परिपूर्ण युवा वर्ग की सोच को विकसित करने का आहवान किया। युग की मांग व समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गहलोत ने चरित्र निर्माण के द्वारा शक्तिशाली स्मृद्व राष्ट की स्थापना पर जोर दिया ताकि विद्यार्थी भाव संवेगों से परिपूर्ण समाज की संकल्पना को साकार कर सके।
कार्यक्रम में संस्था सचिव नरपत सिंह शेखावत ने छात्राध्यापिकाओं को नवीन विचारधाराओं और प्रगतिशील सोच का प्रतिनिधित्व करते हुए आगे बढने का संदेश दिया।
संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्टीय सचिव अतुल भाई कोठारी ने छात्राध्यापिकाओं से वर्तमान समाज में उपस्थित विसंगतियों को दूर कर नैतिक मूल्यों से युक्त चारित्रिक निर्माण कर एक आदर्श व्यक्तित्व के विकास हेतु अपना योग्दान देने का अनुरोध किया।
संगोष्ठी को दुर्गा प्रसाद जी ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी मकें छात्राध्यापिकाओं के विषय से संबंधित कई प्रश्र पूछे, जिनमें प्रमुख रूप से पूछा गया कि आधुनिकता की इस दौड में आदर्श चरित्र कैसे संभव है? चरित्र सफलता का आधार कैसे बन सकता है। छात्राध्यापिकाओं की शंकाओं का समाधान दुर्गाप्रसाद जी ने सकारातत्मक उत्तर देकर किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा आर पी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी वर्ग ही आगे चल कर देश का नवनिर्माण करने में अपनी महत्ती भूमिका निभाता है। अत: उनको प्रशिक्षित करने वाले शिक्षकों की सोच एवं विचारधारा पूर्व रूप से भारतीय संस्कृति के अनुरूप एव मूल्य आधारित होने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शर्मा ने उपस्थित वर्ग का आभार व्यक्त किया।

Dr. R.P Sharma
Onkar Singh Memorial Women T.T. College, Ajmer
9828310545

error: Content is protected !!