शहर भाजपा ने किया देवनानी के कथित बयान का खंडन

bjp-logoअजमेर, १० अप्रेल, २०१७। भारतीय जनता पार्टी अजमेर ने जयपुर के समाचार पत्र में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित टिप्पणी के सम्बंध में कहा है कि शिक्षा राज्य मंत्री सरकार में मंत्री होने के साथ-साथ भाजपा के प्रबुद्ध कार्यकर्ता है तथा पण्डित दीनदयाल जी के आदर्शो को ध्येय मानकर ही कार्य कर रहे है।
पण्डित शब्द को लेकर सोशल मिडिया व राजनैतिक स्वार्थो से प्रेरित लोग देवनानी के कथित बयान का हवाला देकर समाज विशेष को उकसा रहे है वह निराधार है। देवनानी किसी भी सूरत में ऐसी बात नहीं कह सकते है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, महामंत्री जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजेश शर्मा, सोहन शर्मा, राजकुमार ललवानी, मुकेश खींची, बलराज कच्छावा पार्षद भागीरथ जोशी, जे.के. शर्मा, के.के. त्रिपाठी, ज्ञान सारस्वत, दुर्गाप्रसाद शर्मा, नीतू मिश्रा, रेखा शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक, अशोक शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी धर्मेश जैन, सीताराम शर्मा, वेदप्रकाश जोशी, पण्डित सुरेश दवे, सुलोचना शुक्ला ने जारी बयान में कहा है कि पण्डित उपाधि आदर व सम्मान का सूचक है तथा जनसंघ स्थापना हो या भाजपा स्थापना इसका अपना विशेष महत्व रहा है। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय भाजपा के कार्यो का मूल आधार है और तत्व रूप में आज भी हमारे लिये अनुकरणीय व मार्गदर्शक है। पण्डित दीनदयाल जी हो या अटल बिहारी वाजपेयी हो केवल जनसंघ , भाजपा के ही नहीं बल्कि पूरे देश में सर्व समाजों व वर्गो के गौरव है।
देवनानी ने राज्य भर में राष्ट्रीय मूल्य आधारित शिक्षा का विस्तार किया है तथा आचार्य चाणक्य, गोस्वामी तुलसीदास व पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय के संदर्भो व आदर्शो को पाठ्यक्रम में जुड़वाकर सम्मान बढ़ाया है।
अजमेर में गत तीन वर्षो में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में यहां के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है तथा विकास के साथ संगठन का भी आधार बढ़ रहा है। ऐसे में कोई जनमुद्धा नहीं मिलने पर हाशिऐं पर पड़े राजनैतिक स्वार्थ से प्रेरित लोग बेवजह इन अफवाहों को तूल दे रहे है।
भाजपा समरसता के भाव से चलने वाला संगठन है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने अपील की है कि कोई भी समाज विकास व विचार से ध्यान भटकाने वाली इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देवे तथा सभी मिलकर अजमेर के विकास में सहभागिता से अपनी भूमिका एकजुटता के साथ निभावे।
अरविन्द यादव

error: Content is protected !!