कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

अजमेर। कांग्रेस ने चुनाव के नजदीक आते ही अपने अग्रिम संगठनों को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जा कर उस का राजनीतिक फायदा कांग्रेस को दिलवाने की कड़ी में रविवार को कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र सेन ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया। इस अवसर पर नवगठित शहर कार्यकारिणी की और से भी सेन का स्वागत किया गया। बाद में पत्रकारों से संवाद करते हुए सेन ने कहा की प्रकोष्ठ अब उन जातियों को कांग्रेस के साथ जोडऩे की कोशिश करेगा जो अभी तक कांग्रेस से दूरी बनाए हुए है। साथ ही प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी।
error: Content is protected !!