दिल्ली MCD चुनाव में जनता ने जताया भाजपा में विश्वास

bjp-logoदिल्ली MCD चुनाव में पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी की जीत ने एक बार पुनः यह साबित कर दिया कि भाजपा एक आम जन के हित में कार्य करते हुए शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ता को साथ लेकर चलती हैं। राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा संासद भूपेन्द्र यादवजी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की लोक कल्याणकारी नीतियो के प्रति जनता के विश्वास को समर्पित किया साथ ही उन्होने कहा कि यह अमित शाहजी का संगठनात्मक नेतृत्व है जिसने भाजपा के संकल्पो को दिल्ली के जन- मन तक लेकर जाने का काम किया। शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदीजी और अमित शाह जी की कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि हाल में चार राज्यो में मिली अप्रत्याशित जीत के पश्चात् दिल्ली की जनता ने पुनः भाजपा को जिताकर केजरीवाल द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, सांसद व किसान आयोग अध्यक्ष संावरलाल जाट, एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेडा, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर संपत संाखला, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, युवा बोर्ड सदस्य देवेन्द्र सिंह शेखावत, प्र.का. सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, हरीश झामनानी, सोमरत्न आर्य, रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने माननीय मोदीजी व अमित शाहजी के साथ दिल्ली के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी व दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया।

संदीप गोयल
जिला प्रचार मंत्री
मो. 9352004484

error: Content is protected !!