भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक हुई

20170506_114710भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की संगठनात्मक बैठक आज जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक मे गत् 30 अप्रैल एवं 1 मई को जोधपुर में हुई प्रदेशकार्यसमिति के बैठक में लिए गए संगठनात्मक विषयो की क्रियान्विति के लिए बिन्दुवार चर्चा की रुपरेखा निर्धारित की गई। आगामी 14 मई को होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक की रुपरेखा बनाने तथा प्रदेशकार्यसमिति द्वारा तय किए गए सूचीबद्ध कार्यक्रमों को मंडलो, प्रकोष्ठो, मोर्चो तथा जिला पदाधिकारियों को अवगत कराने का उद्देश्य था। कार्यक्रम के आरम्भ में मॉ भारती तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रो पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए राजस्थान राज्य मोटर गैराज एवं सम्पदा विभाग मंत्री श्री हेमसिंह भडाणा ने कहा कि राजस्थान मंे मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में गत साढे तीन वर्षाे में प्रत्येक क्षेत्र व वर्ग के लिए सरकार ने सतत् रुप से कार्य करते हुए विकास के आयाम स्थापित किए है। भडाणा ने कहा कि यह वर्ष संगठन के लिए कार्य करने की दिशा में अत्यन्त महत्वपूर्ण है अतः पार्टी के बूथ से लेकर मंडल व जिला पदाधिकारी व मोर्चे तथा प्रकोष्ठ दिए गए लक्ष्यो को पूर्ण करने में प्रतिबद्धता से जुड जाए। संासद एवं किसान आयोग अध्यक्ष संावरलाल जाट ने कहा कि इस प्रकार की बैठको का आयोजन पार्टी की गतिविधियो को बढाने एवं कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा समझने के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जन जुडकर लाभान्वित हुआ है उन्होनंे योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश भर में भाजपा का जनाधार बढा है। चार राज्यो में मिली जीत के पश्चात् धौलपुर उपचुनाव की विजय से प्राप्त परिणामों व जनभावना से सुनिश्चित हो गया कि भाजपा राजस्थान में भी 2018 में अपनी इस विजय यात्रा को जारी रखते हुए इतिहास रचेगी।
प्रारम्भ में जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अजमेर में भाजपा संगठन में सभी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न संगठनात्मक व रचनात्मक कार्य करते हुए बडी संख्या में लोगो को पार्टी के विचार से जोडा है। शहर के जनप्रतिनिधियो ने अजमेर के दोनो विधानसभा क्षेत्रो में हजारो करोड रुपये से विकास कार्य करा कर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया है। वहीं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव व संासद संावरलाल जाट, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के प्रयासों से अजमेर स्मार्ट सिटी, हैरिटेज सिटी, आईकन योजना, प्रसार योजना, अमृत योजना से जुडने वाला वाराणसी के बाद दूसरा शहर है। अजमेर डेयरी को आधुनिक संयत्रो की स्थापना के लिए केन्द्र द्वारा 255 करोड आंवटित होने से पशुपालको व किसानो ंके रोजगार के अवसरो का सृजन होगा। बैठक में तय हुआ कि मतदान केन्द्र पर एक कार्यक्रम पं. दीनदयाल जी के नाम पर आयोजित किए जावें, मंडल स्तरों पर 11 सदस्य कमेटी बनाकर न्यूनतम 11 कार्यक्रम आयोजित किए जावें। पं. दीनदयाल जी उपाध्याय की मूर्ति लगाना, दीनदयाल स्मृति उपवन का निर्माण, खेल मैदान तथा सभागार का नाम पं. दीनदयालजी के नाम पर रखना, चिकित्सा शिविरो का आयोजन जन संरक्षण कार्यक्रम करना, पंडितजी के जीवन पर एक प्रदर्शनी का आयोजन करना, युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न भारतीय खेलो का आयोजन करना, महिला मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर वृहद रुप से बेटी बचाओ-बेटी पढाओं अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रकल्पो को आयोजित करना, मतदाता सूची में नाम जुड़वाना एवं नए मतदाता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। बैठक में तय किया गया कि भाजपा शहर के सभी मंडलो में लगभग 350 पन्द्रह दिवसीय विस्तारकों की पूर्ण सूची आगामी 14 मई की जिला बैठक से पूर्व तैयार कर लेगी। साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय समर्पण निधि में भी विस्तार के लिए पार्टी परिवार के सभी नए पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान चलाया जायेगा। सोशल मीडिया पर सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यक्रमों को जनता तक लेकर जाने का प्रयास किया जावें जिसमें इरचंरउमत भारतीय जनता पार्टी अजमेर का फेसबुक पेज बनाया गया हैं इसके माध्यम से अजमेर की जनता को अब कार्यक्रम से सीधे जुडने का अवसर मिलेगा। यादव ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों रचना बनाकर आगामी 14 मई को आयोजित होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक में रखें।
एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने कहा कि डीडीपुरम् पं. दीनदयालजी उपाध्याय की मूर्ति लगाना प्रस्तावित है तथा एडीए ने अपने अधीन आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रो विकास कार्य कराए है। हेडा को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर माल्यार्पण कर शहर भाजपा ने शुभकामनाएं दी। बैठक में विस्तारक योजना में छः माह का पूर्णकालिक समय देने वाले पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन व युवा बोर्ड सदस्य देवेन्द्र सिंह शेखावत का भी सम्मान किया गया।
बैठक मं ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, जिला महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, प्र.का. सदस्य कंवलप्रकाश किशनानी, विनीतकृष्ण पारीक, वरिष्ठ नेता डॉ. कमला गोखरु, तुलसी सोनी, सोमरत्न आर्य, बलराज कच्छावा, रविन्द्र जसोरिया, सुलोचना शुक्ला, विनोद कंवर, संपत भाटी, रश्मि शर्मा, सीमा गोस्वामी, सावित्री शर्मा, शफी खान, विशाल वर्मा, दीपक लालवानी, घीसूलाल गढवाल, विकास सोनगरा, तिलकसिंह रावत, संजय खण्डेलवाल, राजेश घाटे, सतीश बंसल, अशोक शर्मा, नीरज जैन, अमृतलाल नाहरिया, हेमंत संाखला, मोहन राजोरिया, अनीश मोयल, संदीप गोयल, रचित कच्छावा, योगेश शर्मा, जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, महेन्द्र जादम, प्रकाश बंसल, डॉ. दीपक भाखर, कमलेश बुन्देल, हितेश ढाबरिया, प्रभा शर्मा सहित जिला पदाधिकारी मंडलो व मोर्चो के जिला अध्यक्ष महामंत्री मौजूद रहे।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री, शहर जिला भाजपा अजमेर
मो. 9352004484

error: Content is protected !!