बी.एल.ए. घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनायेगें

congress logoअजमेर 9 मई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन के सदस्यता अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ जुट जाने के निर्देष जारी किये है। अजमेर शहर के सभी 60 वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पार्टी के अधिकृत बी.एल.ए. घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनायेगें सदस्यता अभियान की अंतिम तिथी 15 मई है।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत 15 मई तक अजमेर शहर के सभी 60 वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पार्टी के अधिकृत बी.एल.ए. घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनायेगें। 15 मई तक अजमेर के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिये सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष, कांग्रेस के हारे जीते पार्षद तथा कांग्रेस पदाधिकारी कांग्रेस के सदस्य बनायेगें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान अन्तिम चरण में है इसलिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने और अधिक सदस्यता अभियान बूथ स्तर तक चलाने के लिए 1 मई से 15 मई तक सघन सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की महत्वपूर्ण आवश्यकता हे।
जैन ने बताया कि केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि 15 मई से पूर्व समस्त सदस्यता फार्म जमा करवाना आवश्यक है। निर्देषानुसार 15 मई के बाद कोई सदस्यता फार्म जमा नहीं किए जाएंगे। इसलिये सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिये जिला कार्यकारिणी के सदस्यगण व पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगण, विधानसभा के प्रत्याशीगण, अग्रिम संगठनों, विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षगण कांग्रेस कार्यालय से सदस्यता फार्म ग्रहण करके सक्रियता से कार्य करें।
संगठन के अध्यक्ष विजय जैन ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुऐ हुये कहा कि कांग्रेस का संदेष घर-घर तक पहुंचाने के लिये आवष्यक है कि हम घर-घर में कांग्रेस के सदस्य बनायें, सदस्य बनाने के लिये सदस्य बनने वाले व्यक्ति का फोटो, आधार कार्ड जोड़कर उसका पूरा डाटाबेस तैयार किया जायेगा। उन्होनेे कहा कि जो भी कांग्रेस का सदस्य बनेगा, कांग्रेस पार्टी कांग्रेस सदस्य के साथ उसके सुख-दुख में हमेषा खड़ी रहकर उसका तथा उसके क्षेत्र का काम करने के लिये हमेषा तत्पर रहेगी।

error: Content is protected !!