श्री आदिनाथ पंचायत की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

DSC_1655मदनगंज-किशनगढ़। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत, मदनगंज-किशनगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का सिटी रोड स्थित श्री आदिनाथ मंदिर में शपथ ग्रहण समरोह सम्पन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष पं. मूलचन्द लूहाडिय़ा ने प्रकाशचंद गंगवाल को अध्यक्ष, महावीर गंगवाल को उपाध्यक्ष, कैलाशचंद पहाडिय़ा को मंत्री, सुशील अजमेरा को संयुक्त मंत्री, सम्पत दगड़ा को कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विकास छाबड़ा, अजय जैन, पंकज पहाडिय़ा, विनोद चौधरी, अजित दोषी, मुकेश दगडा, महेन्द्र पाटनी, सुभाष चौधरी, ज्ञानचंद पाटनी को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर आर.के. मार्बल ग्रुप से सुशीला पाटनी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।.

error: Content is protected !!