5वां सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन राष्ट्रीय सम्मान 16 जून को

बलिदान दिवस पर रंगभरो, गोष्ठी, दीपदान, सांस्कृतिक व कई कार्यक्रम आयोजित होगें

03062017अजमेर 03 जून। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन विकास व समारोह समिति की तैयारी बैठक आज स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित की गई। जिसमें महाराजा दाहरसेन के 1305वें बलिदान दिवस पर 16 जून को मुख्य कार्यक्रम, इससे पूर्व अन्य कार्यक्रम जिसमें रंगभरो प्रतियोेगिता, विचार गोष्ठी और पूर्व संध्या पर दीपदान का आयोजन किया जायेगा। समारोह अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग के साथ भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से आयोजन होगा। बैठक में कार्यक्रम की प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया
रंग भरो प्रतियोगिता
07 जून को सिन्धी बाल संस्कार शिविरों में सम्मिलित विद्यार्थियों की रंगभरो प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में ड्राईंग शीट समिति की ओर से दी जायेगी। ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर, सिन्धु भवन पंचशील नगर व स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट देहली गेट पर शिविरों में प्रातः 8 बजे से प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। रंगभरो प्रतियोगिता का प्रथम चरण 27 मई से आयोजित किया गया था।
विचार गोष्ठी का आयोजन
आगामी 11 जून को प्रातः 11 बजे सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए महाराजा द्ाहरसेन के जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ख्यातनाम साहित्यकार व शिक्षाविद् अपने विचार रखेगें।
पूर्व संध्या पर दीपदान
बलिदान दिवस की पूर्व संध्या 15 जून को सांय 7 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, हिंगलाज माता और जग्दगुरू श्रीचन्द भगवान की महाआरती का आयोजन किया जायेगा।
1305वां बलिदान दिवस मुख्य कार्यक्रम
16 जून को सांय 5 बजेे से मुख्य कार्यक्रम में 5वां सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन राष्ट्रीय सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्मारक पर आयोजित किया जायेगा। सम्मान में 51 हजार रूपये नकद, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। पुष्पांजलि, हिंगलाज माता की पूजा अर्चना, देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम, संत महात्माओं का आशीर्वचन और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में नगर निगम के उपमहापौर सम्पत सांखला, समारोह समिति के कंवलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रकाश जेठरा, महेश टेकचंदाणी, भगवान कलवाणी, भागचंद, लक्षमणदास दौलताणी, घनश्याम भगत, नानकराम जयसिंघाणी, हितेश धाबाई, सोहन शर्मा मोहन ठारवाणी सहित विभिन्न संस्थााओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समन्वयक,
मो 9413135031

error: Content is protected !!