शहर भाजपा के अध्यक्ष अरविंद यादव अस्पताल में भर्ती

arvind yadav 1पेट में दर्द होने की शिकायत पर अजमेर शहर भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव को यहां के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के गेस्ट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एम.पी. शर्मा यादव का ईलाज कर रहे हैं। यादव को अस्पताल के विशेष कक्ष में रखा गया है। यादव ने बताया कि गत रात्रि से ही उनके पेट में दर्द हो रहा था। जैसे-तैसे रात गुजारी और 20 जून को सुबह अस्पताल में भर्ती हो गए। यादव के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल जा पहुंचे।
(एस.पी.मित्तल)

error: Content is protected !!