अजमेर 30 जून। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि सभी नेताओं को साथ लेकर शहर कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी नव गठित कार्यकारिणी की है। कार्यकर्ताओं के बल पर अगले साल भाजपा को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ काम मे जुट जाऐं वह शुक्रवार को प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय पर अजमेर शहर की नव गठित कार्यकारिणी द्वारा उनके सम्मान एवं धन्यवाद कार्यक्रम मे कांग्रेसियों का सम्बोधित कर रहे थे।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेत्त्व में कांग्रेस की नव गठित कार्यकारिणी प्रदेष अध्यक्ष सचिन पायलट का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित करने जयपुर गऐ थे इस अवसर पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस मे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है तो बस उन्हें संगठित और ऊर्जित रखने की और यह काम नव गठित काय्रकारिणी का दृढ़ निश्चय एवं लक्ष्य प्राप्ति के उद्देष्य के साथ करना होगा। आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी के परंपरागत मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने तथा पार्टी के जनाधार को और मजबूती देने के लिये सभी नेताओं को कार्यकारिणी मे नहीं आ पाऐ है साथ लेकर काम करना होगा।
पायलट ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि साढ़े तीन साल बाद आज मुख्यमंत्री जी को आमजन की सुध लेने की सूझी है और इसी प्रयास के तहत वह आमजन के बीच जाने के प्रयासो में लगी हुई है। आम आदमी इस बात को जान चुका है कि भाजपा ने सिर्फ वोट हासिल करने के लिये सुनहरे सपने दिखाए थे, जो सरकार बनते ही टूट गये। आज प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई एवं विकास नहीं होने के कारण आम आदमी को ही इसकी मार झेलनी पड़ी है सरकार की इन विफलताओं को जनता के बीच ले जाना आपकी जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सब को सात रखा कभी भी देश में माहौल खराब नही किया इसी लिए आने वाले चुनाव में बीजेपी को बता देना कांग्रेस ने कितना विकास किया कितना रोजगार लोगो को दिया आज जितनी भी देन है सब कांग्रेस की है भाजपा ने सिर्फ देश में माहौल खराब किया है
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन कार्यकारिणी में सभी वर्गो जतियों को प्रतिनियिात्व दिये जाने पर पायलट का धन्यवाद ज्ञापित करते हुऐ कहा कि शहर में सभी कांग्रेसजन पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं और आगामी दिनों मे भह नई कार्यकारिणी सभी वरिष्ठ नेताओं को मार्ग दर्षन लेकर संगठन को मजबूत करने के लिये एक मिषन के तहत काम करेंगे। जैन ने प्रदेषाध्यक्ष को बताया कि वार्ड दोनो विधानसभा क्षेत्रों में बूथ इकाईयों का गठन लगभग पूरा कर लिया गया है जो बाकी है उसे जुलाई मे पूरा कर लिया जाऐगा इसके तत्काल बाद शहर के सभी बूथों के प्रतिनिधियों ओर पार्टी के बी.एल.ए. का एक सम्मेलन कराऐ जाने की योजना है।
स्वागत करने वालों में शहर कांगेस अध्यक्ष विजय जैन, हेमंत भाटी, प्रदेष कांग्रेस सचिव एवं अजमेर के सह प्रभारी सुरेष मिश्रा, सुनिल पारवानी उपाध्यक्ष विष्णु, माथुर फकरे मोईन, कुलदीप कपूर, बलराम शर्मा, गुलाम मुस्तफा चिश्ती, गिरधर तेजवानी, भागचंद चोपड़ा, दीपक हसानी, प्रवक्ता मुजफ्फर भारती, अंकुर त्यागी, कोषाध्यक्ष दयानंद चतुर्वेदी, महासचिव श्याम प्रजापति, आरिफ हुसैन, अशोक बिंदल, ललित भटनागर, नौरत गुर्जर, सुकेश काकरिया, महेश चैहान, अतुल महेश्वरी, नरेश सत्यावना, विपिन बेसिल, रश्मि हिंगोरानी, शिव कुमार बंसल, वैभव जैन, मयंक टंडन, सचिव लक्ष्मण फामड़ा, मुख्तार अहमद नवाब, राकेश धाबाई, महेश हकला, हमीद चीता, मनोज कंजर, सोनल मोर्य, दीनदयाल पंडित, सागर मीणा, रवि शर्मा, मुनीमचंद तम्बोली, बालमुकुंद टांक, मंजू सोनी, विकास शर्मा, अशोक शर्मा, जूलियट क्लेमेंट, लोकेश शर्मा, राजकुमार कलवानी, गीता गुर्जर, बशीर मोहम्मद, हाजी चांद खान, मदन नेता, मनीष शर्मा, जसवंत भडाना, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल आइ्र टी सैल के दीपक धानका एवं मनीष सेठी राजकीय महा विद्यालय के अध्यक्ष हनीष मारोठिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।