जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ

 अजमेर, 2 नवम्बर। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का जल संसाधन विभाग कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पुष्कर श्री सुरेश सिंह रावत ने जिला कलक्टर श्री लोक बंधु एवं पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान कृषि एवं उद्यान विभाग के डॉ के.पी. सिंह उपनिदेशक उद्यान ने बगीचे में ऑटोमेशन तकनीक की मशीन के बारे में बताया।

     कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद श्री संजय तनेजा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला 2025 में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें विभागीय योजनाओं के अनेक मॉडल प्रदर्शित किए गए है। जो किसानों के लिए रुचिकर बने हुए है। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना फार्म पौंड और तारबंदी योजना, सोलर पंप योजना के मॉडलों ने किसानों अपनी और आकर्षित किया है। इसके अतिरिक्त जल हौज, ग्रीन हाउस, बूंद-बूंद सिंचाई योजना, मिनी स्प्रिंकलर, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना में वर्मी कंपोस्ट, प्याज भंडारण, शेड नेट हाउस, प्रो ट्रेज मे सैंपलिंग, फलदार बगीचा मॉडल, प्लास्टिक मल्च, लो टनल मे खेती, गुलाब की प्रोसेसिंग यूनिट, एजोला, वर्मी कंपोस्ट, रुफ टॉप गार्डेनिंग, रोटावेटर, सीड ड्रिल, हैरो,कृषि यंत्र के मॉडल, प्राकृतिक खेती में जीवामृत, बीजामृत, निमास्त्र जैसे प्राकृतिक जैव उर्वरक, जैव कीटनाशी का कृषि मे उपयोग आदि योजनाओं पर विभाग द्वारा सजीव एवं प्रैक्टिकल मॉडल बना कर किसानों के लिए प्रदर्शित किया गया है जो जन सैलाब और किसानों को पसंद आया है।

     इस अवसर पर कृषि अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार व पुष्पेंद्र सिंह, अनिल गुर्जर, रामेश्वर लाल गैना उप परियोजना निदेशक आत्मा योजना, सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सुनारीवाल, राजेश भोगवत, मुकेश कुमार, लक्ष्मीनारायण तंवर, मनोहरलाल, मुकेश मीना मैनेजर राजहंस नर्सरी बांसेली, कृषि पर्यवेक्षक सुभाष खोजा, रामरतन चौधरी, महेंद्र चौधरी, रामप्रसाद, मालती जागृत, पुष्पांजलि कुमावत धर्मेंद्र सिंह राठौड़ विभागीय अधिकारी प्रदर्शनी स्थल पर मौजूद रहकर किसानों को अनुदानित योजनाओं की जानकारी दी।

error: Content is protected !!