पुरी से आए जगन्नाथ, बुलाया इन्हें भक्तों ने..

जगन्नाथ के दरबार में किशोरी सखी ने बिखेरा आनंद, झूमे में विराजे महाप्रभु
IMG_0510ब्यावर, 1 जुलाई। भगवान जगन्नाथ व बांकेबिहारी के दरबार में शनिवार को किशोरी सखी मंडल ने जमकर आनंद बिखेरा। रथयात्रा महोत्सव के सातवें दिन एक शाम लाड़ली जू के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई। गायिका कांता सोमानी व आनंदी सोनी ने गजानंद बेगा आओ जी.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद सावन की बरसे बदरिया.., राधा के मन बस गए श्याम.. भजन की प्रस्तुति दी। अंजू गर्ग ने पुरी से आए जगन्नाथ, बुलाया इन्हें भक्तों ने.., रेखा सोनी ने कन्हैया एक बार सुना दे थारी बांसुरी.., उर्मिला भाटी व आरती सोमानी ने मेरे श्याम संवरना छोड़ो.., लता शर्मा व स्वाति गुप्ता ने हम हो गए राधारानी के.. भजन की सुमधुर प्रस्तुति दी। इसके बाद सुमित सारस्वत ने स्वरचित भजन बांकेबिहारी की बांकी मूरतिया, लागे है म्हाने प्यारी सूरतिया.. भजन सुनाया तो भक्त झूम उठे। जगन्नाथ भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए ठाकुर पधारया म्हारे आंगणा.. एवं एक अकेले कान्हा और गोपी कई हजार, राधा के बिन सुना है झूले का त्योहार.. भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ महाप्रभु फूलों से सजे मनमोहक झूले में विराजे। भक्तों ने भगवान का झूला दर्शन कर आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम में हरिनाम संकीर्तन परिवार की सदस्य कौशल्या फतेहपुरिया, पुष्पा अरोड़ा, गंगा सोनी, हेमा सोनी, मंजू टांक, अर्चना सिंहल, जसबीर कौर, कुसुम डाणी, सुलेखा झा, बबीता गौड़, चंचल सोनी, मंजू सोनी, धरा भाटी, मीनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सोमवार को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा।

error: Content is protected !!