बूथ जीता चुनाव जीता की नीति पर काम किया जाऐ

विजय जैन
विजय जैन
अजमेर 2 जुलाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों और अधिकृत बी.एल.ए. को निर्देष दिये है कि निर्वाचन आयोग द्वारा 1 से 31 जुलाई तक मतदाता सूची के पुननिरिक्षण के विशेष अभियान में सक्रिय योगदान देते हुऐ नाम जुड़वाने के काम मे जुट कर पार्टी के जनाधार को मजबूत करें। बूथ प्रमुखों को कहा गया है कि कि बूथ जीता चुनाव जीता की नीति पर काम किया जाऐ। कांग्रेस ने जिला कलक्टर से भी मांग कि के आभियान में सभी बूथों पर सरकारी बी.एल.ओ. की उपस्थिती सुनिष्चित की जाऐ।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि कोई मतदाता छूटे नहीं अभियान के तहत भारत निर्वाचन आयोग ने 1 से 31 जुलाई तक मतदाता सूची के पुननिरिक्षण का विशेष अभियान चलाया है। इस दोरान शहर के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगें इस विशेष अभियान में जहां 18-21 वर्ष के युवाओं को जोड़ने पर ज्यादा फोकस रहेगा, वहीं ऐसे नागरिक जो अब तक वोटर नहीं बन पाये हैं उनका नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत ऐसे लोगों के नाम हटाए भी जाएंगे जो दिवंगत हो गए हैं।
कांग्रेस पवक्ता के अनुसार कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन संभालने के लिए कहा है। इस समय पार्टी के लिए सकारात्मक महौल बना हुआ है और यदि बूथ प्रबंधन और मजबूत होता है तो इस स्थिति में कांग्रेस को आगे बढ़ने मदद मिलेगी। इस लिये सभी बूथ प्रमुखों को कहा गया है कि अब आवष्यकता है कि बूथ जीता चुनाव जीता की नीति पर काम किया जाऐ।
कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कांग्रेस के सभी बूथ अभिकर्ताओं (बी.एल.ए.) को निर्देषित किया है कि वह सक्रिय होकर अभियान का फायदा आम जनता तक पहुंचाऐं और ज्यादा से ज्यादा युवाओं के नाम मतदाता सुचियों मे जुड़वाने मे यागदान दें। अभियान के लिये कांग्रेस के अग्रीम संगठनों, विभाग प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के विभिन्न निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व सक्रिय कार्यकताओं की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की गई है।
इसके अतिरिक्त अजमेर शहर के नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देष दिये है कि भाजपा द्वारा षड्यंत्रपूर्वक मतदाता सूचियों में की जा रही हेराफेरी, मतदाता सूची का पुनर्रीक्षण कार्य में अपने क्षेत्र के बूथों पर सतत निगाह रखें और बीएलए की सूची के आधार पर इन गड़बड़ियों को एक महत्वपूर्ण कार्य के रूप में लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देष दिये है मिषन 2018 के लक्ष्य को हांसिल करने के लिये शहर के हर बूथ पर कांग्रेस के पक्ष में 50 फीसदी मतदाता न खड़ें कर दें, तब तक चैन से न बैठें।
मुजफ्फर भारती प्रवक्ता

error: Content is protected !!