अजमेर। दिनांक 2 जुलाई 2017 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में चल रहे भा.जा.पा के विस्तारक कार्यक्र्म के तहत वार्ड 24 बूथ 149 में महिला बाल विकास मंत्री अनीता जी भदेल ने सवयं पहुँच कर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे बूथ का दौरा किया । मंत्री महोदया ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में बूथ पर घर घर पथ्रक बांटकर योजनाओं के बारे में बताया । उन्होने कहा कि इन योजनाओं का आमजन लाभ ले व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये कि जन जन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाएँ । दौरे के दौरान मंत्री महोदया जनसंघ के कार्यकर्ताओं से भी मिली। वार्ड 24 में सुभाष नगर , शक्ति नगर , खानपुरा मुख्य मार्ग में घूमकर सभी नये मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का भी निवेदन किया।
करा समस्याओं का समाधान
मंत्री महोदया ने आमजन द्वारा बताई गयी सुभाष नगर गली नंबर 12 की समस्या के लिए तत्काल मतदाताओं को आश्वस्त किया इसके अलावा आमजन द्वारा बताई गयी दूसरी समस्याओं को भी सुना व उनका निवारण किया ।
कार्यकर्ताओं के बैठक ली
मंत्री महोदया ने अंत में भाजपा कार्यकर्ता सत्यनारायन दग्दी के घर कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें उन्होने बूथ को मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिये , बूथ के सक्रिय सदस्यों से संपर्क करना व उनके सहयोग से कार्यक्रम को आगे बढ़ाना , बूथ समिति का गठन करवाना , बूथ समिति में घरों की संख्या का विभाजन करके ,संपर्क की स्थाई व्यवस्था कर संपर्क करना , बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ना , हर समाज के व्यक्ति को बूथ समिति में शामिल करना , बूथ पर नई सदस्यता ग्रहण करवाना जिसके लिए टोल फ्री नंबर 1800 2661 001 पर कॉल कारवाके भाजपा जॉइन करवाना , बूथ पर कार्यक्रमों की जानकारी देना , बूथ पर पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलना उनके साथ चर्चा करना , ग्रह संपर्क कार्यक्र्म के दौरान दीन दयाल जी का स्टीकर चिपकाए व योजनाओं के फोल्डर दे , बूथ पर रहने वाले जन प्रतिनिधियों से मिलना व आमजन की समस्याओं से उन्हे अवगत कराये।
इसके तहत आदर्श मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा , बूथ अध्यक्ष राजेश पालडिया ,पार्षद दुर्गा प्रसाद , पार्षद बीना टांक , हेमलता शर्मा , रेखा मिश्रा , मधु भारद्वाज , पूजा शर्मा , सत्यनारायण दग्दी , छगन जी पटेल , रघु मेहरा , हरी शंकर मिश्रा , महेंद्र राव , कमल सोंगरा ,संजय जुनी आदि मौजूद रहे ।