जगदम्बा काॅलोनी, कोयटा काॅलोनी एवं गणेश गढ़ क्षेत्रा में नई पाइप लाईनों का शुभारम्भ
अजमेर 02 जुलाई। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने जा रहे अजमेर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। शहर के प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त एवं पूरे प्रेशर से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। साथ ही जहां पुरानी पाइप लाइन है वहां बदलाव कर नई पाइप लाइन डाली जा रही है।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पाइप लाइन कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने जगदम्बा काॅलोनी गली नम्बर 1 व 2 फाॅयसागर रोड़, कोयटा काॅलोनी, तेजाजी चैक से बंजारा बस्ती बोराज, गोटा काॅलोनी तथा शास्त्राी नगर में गणेश गढ़ क्षेत्रा में पाइप लाइन डालने का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत पेयजल आपूर्ति का सशक्तिकरण अतिआवश्यक है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में लम्बे समय से पाइप लाइन या पेयजल संबंधी समस्या है। वहां विभिन्न मदों से बजट प्राप्त कर कार्य करवाए गए है। शहरी क्षेत्रा में करोड़ो रूपये की पाइप लाइन डाली गई है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाथीखेड़ा, खरेकड़ी, अजयसर एवं लोहागल में करीब 12 करोड़ रूपये की लागत से जल प्रदाय योजना लागू की गई है। हाल ही में माकड़वाली गांव के लिए भी ढाई करोड़ रूपये की योजना को मंजूरी दी गई है।
इस अवसर पर शक्ति सिंह कच्छावा, महेन्द्र सिंह रावत, कुन्दन सिंह सहित स्थानीय क्षेत्रावासी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
माकड़वाली बनेगा स्मार्ट विलेज, हर सुविधा होगी उपलब्ध -श्री देवनानी
ढाई करोड़ की जलदाय योजना स्वीकृति पर ग्रामीणों ने किया स्वागत
शिक्षा राज्यमंत्राी के निवास पर जनसुनवाई में कई लोगांे को मिली राहत
अजमेर 02 जुलाई। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शीघ्र ही अजमेर शहर के पास माकड़वाली गांव को स्मार्ट विलेज के रूप मंे विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार गांवों में पानी, बिजली व सड़क सहित बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। गांव की दशकों पुरानी पेयजल की मांग को पूरा करते हुए सरकार ने ढाई करोड़ रूपये की जलदाय योजना को मंजूरी दी है। गांव मंे डेढ करोड़ रूपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नया भवन भी बनाया जाएगा।
माकड़वाली गांव में चार करोड़ रूपये की लागत से पेयजल परियोजना व स्वास्थ्य भवन स्वीकृत कराने पर ग्रामीणों ने आज शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी का उनके निवास पर अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि माकड़वाली आने वाले दिनों में शहर का सबसे अहम सैटेलाइट क्षेत्रा बनेगा। माकड़वाली में करीब 6.50 करोड़ रूपए की लागत से विवेकानन्द माॅडल स्कूल का निर्माण करवाया जाकर पढ़ाई भी शुरू करवा दी गई है। इसी तरह गौरव पथ निर्माण एवं अन्य योजनाओं के तहत करोड़ों रूपए के कार्य करवाए गए है। गांव को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने माकड़वाली पेयजल परियोजना के लिए 2.50 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। पेयजल परियोजना का काम शीघ्र शुरू करवाकर कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गति देते हुए राज्य सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नए भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 50 लाख रूपए की मंजूरी दी है।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्री दरियाव सिंह, पूर्व सरपंच श्री गोपाल जी, महादेव बजाड़, कानाराम गुर्जर, रामकरण गुर्जर, शंकर लाल बागड़ी, विश्राम, रामलाल एवं जसराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
जनसुनवाई में दी राहत
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी के निवास पर आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन ने सड़क, पानी एवं बिजली सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। श्री देवनानी ने हाथों हाथ अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में हर इलाके में हुआ सड़कों का सुदृढ़ीकरण -श्री देवनानी
लोहार बस्ती कोटड़ा एवं टैगोर काॅलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ
अजमेर 02 जुलाई। शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर देश के प्रमुख शहरों में शामिल होने जा रहा है। केन्द्र व राज्य की कई प्रमुख योजनाएं यहां लागू की गई है। इन योजनाओं के साथ ही अजमेर की सड़कों का भी सम्पूर्ण विकास कराया जा रहा है। पिछले तीन सालों में करीब 35 करोड़ की लागत से शहर में सड़कों का निर्माण कराया गया है।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी ने आज लोहार बस्ती, कोटड़ा एवं टैगोर काॅलोनी चैरसियावास रोड पर सड़क निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि जयपुर रोड़ से शहर में आने वाली सड़क, पुष्कर रोड़, फाॅयसागर रोड़, स्टेशन रोड़, महावीर सर्किल से पृथ्वीराज मार्ग, सूचना केन्द्र से बस स्टैण्ड, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की आसपास की सड़कों सहित शहर के अंदरूनी हिस्सों हाथीभाटा, नयाबाजार, कोटड़ा, चैरसियावास, बाबूगढ़, पुलिस लाइन, भोपों का बाड़ा आदि क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया गया है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।