बीकानेर, 2 जुलाई। नगर विकास न्यास कर्मचारी संघ की ओर से शनिवार देररात तक धरणीघर आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में न्यास अध्यक्ष महावीर रांका और सचिव आर. के. जायसवाल का अभिनंदन किया गया।
संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह निर्वाण ने बताया कि न्यास अध्यक्ष द्वारा न्यास कर्मचारियों के हितों में लिए गए संवेदनशील निर्णयों तथा सचिव के भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदौन्नत होने पर उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा गत दिनों आयोजित न्यास ट्रस्ट की बैठक में विभिन्न कर्मचारियों की रूकी वेतनवृद्धि स्वीकृत करने तथा कर्मचारियों की पदौन्नति के निर्णय लिए थे। कार्यक्रम के दौरान दौरान विक्रम सिंह भाटी का स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर झंवर लाल आचार्य, सुरेश लोहिया, दुर्गाशंकर आचार्य, राजेन्द्र व्यास, नथमल व्यास, ओमप्रकाश चूरा, गायत्री देवी स्वामी सहित विभिन्न कर्मचारी मौजूद थे।