ननिहाल से निज धाम लौटे महाप्रभु

विदाई के वक्त भीगी हरिभक्तों की पलकें, अगले साल फिर ननिहाल आने का दिया न्यौता
0407ब्यावर, 4 जुलाई। श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दसवें दिन ठाकुरजी अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ ननिहाल से प्रस्थान कर पुनः निज धाम लौट गए। हरिभक्त गाजे-बाजे के साथ नाम संकीर्तन करते हुए ठाकुरजी को अभिषेक नगर स्थित सांवलिया सेठ मंदिर तक विदा करके आए। महाप्रभु को विदाई देते वक्त कई हरिभक्तों की आंखों से अश्रु बहने लगे। भक्तों ने अपने प्रभु को अगले साल फिर ननिहाल आने का न्यौता दिया। मंदिर पहुंचने पर पं.दिलीप शर्मा व शारदा शर्मा ने ठाकुरजी की अगुवानी कर आरती की और भोग लगाया।
इससे पूर्व बांकेबिहारी मंदिर में हरिनाम संकीर्तन परिवार की ओर से भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। गायक दिनेश जैन ने गजानन सरकार की वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। विजय तंवर ने फूलों से सज रहे हैं वृंदावन बिहारी.., चतुर्भुज साहू ने जगन्नाथ तुम्हारे चरणों में रहे ध्यान.., अजय सांखला ने झूला झूले यशोदा का लाल.., छोटूलाल सोनी ने ठाकुर भला बिराजो जगन्नाथ पुरी में.., तेजनारायण व्यास ने हमपे चलाए गयो टोना किशोर सांवला सलोना.., विजय मंडोरा व निशांत मंगल ने थारी सब चिंता मिट जाए सेवा गोवर्धन की करिए.., सतीश गर्ग ने जगन्नाथ प्रभु की विदाई.. भजन की प्रस्तुति दी। पं.शिवरतन दाधीच, मोनू अरोड़ा, महेश सिंहल ने ठाकुरजी का सुंदर श्रृंगार कर चित्ताकर्षक दरबार सजाया। हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, राधेश्याम डाणी, महेंद्र सलेमाबादी, सुमित सारस्वत ने हरिभक्तों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम में राजकुमार टांक, बालकिशन सोनी, नटवर अरोड़ा, विष्णुप्रकाश चौटिया, सत्यनारायण अरोड़ा, ओमप्रकाश गुप्ता, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, कौशल्या फतेहपुरिया, कंचन तंवर, ममता अरोड़ा, मंजू गर्ग, अर्चना बेरीवाला, पुष्पा अरोड़ा, गंगा सोनी, मंजू टांक, राधा अरोड़ा, कांता सोमानी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, बबीता गौड़, शालिनी शर्मा, चंचल सोनी, कविता शर्मा, शोभा चौटिया, पुष्पा सोनी सहित कई भक्तों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!