लॉयन्स सदस्य संख्या में करें इजाफा-बंसल

चुनौतियां हैं तो संभावनाएं भी बहुत है-डॉ चौधरी
लॉयन्स क्लब अजमेर सिटी पदस्थापना समारोह सम्पन्न

IMG_20170806_183154_575अजमेर, 6 अगस्त ( )। प्रांतपाल 3233-ई-2 लॉयन सतीश बंसल ने लॉयन्स साथियों का आह्वान किया कि लॉयन्स सदस्यों की संख्या में इजाफा करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व पीडि़त मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण के काम बहुत है जबकि सेवा कार्य करने वाले हाथ कम है। जितने ज्यादा सदस्य होंगे लॉयन्स साथी उतने अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सकेंगे।
प्रांतपाल सतीश बंसल शनिवार रात लॉयन्स क्लब अजमेर सिटी के पदस्थाना समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉयन्स साथी को कम से कम एक सदस्य बनाना चाहिए। इससे हमारी संख्या अविलम्ब दुगनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होगा यदि लोग हमारे सेवा कार्यों के वजह से हमें लॉयन्स के नाम से पहचाने। इससे पूर्व प्रथम उप प्रांतपाल लॉयन डॉ. डी.एस. चौधरी ने नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने लॉयन्स साथियों को कहा कि सेवा कार्य करने में चुनौतियां बहुत हैं लेकिन संभावनाएं भी बहुत ज्यादा हैं। चौधरी ने कहा कि लॉयन्स साथी को समाज में जरूरतमंद लोगों को चुन-चुन कर उन्हें लाभांवित करने की व्यक्तिगत इच्छा शक्ति रखनी होगी। उन्होंने बच्चों में कैंसर एवं बड़ों डायबिटीज की रोकथाम एवं जागरूकता पर कार्य करने पर जोर दिया।
शपथ ग्रहण समारोह मानसरोवर कॉलोनी, वैशाली नगर स्थित लॉयन्स क्लब भवन में आयोजित हुआ। नई कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष लॉयन संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह में चार्टर्ड अकाउंटेंट लॉयन सी.पी.जैन के नेतृत्व में सम्पूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों ने वर्ष 2017-18 के लिए सेवाकार्यों की शपथ ग्रहण ग्रहण की। उन्होंने बताया कि सचिव पद पर लॉयन दिलीप मकवाना सहित पूर्ण कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की।
लॉयन संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत शाम आठ से साढ़े आठ बजे तक फैलाशिप आयोजन हुआ। इस दौरान एक प्रोजेक्ट के तहत उनकी और से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए कॉपियां और एनएल पोखरना की ओर से स्कूल पोषाक वितरित की गई। कार्यक्रम में वर्ष 2016-17 के अध्यक्ष लॉयन कमल शर्मा, कोषाध्यक्ष लॉयन दिलीप गांधी, संयोजक लॉयन ओ एस माथुर, लॉयन गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कोषाध्यक्ष/लॉयन संजीव कुमार गुप्ता (2017-2018) /9829073379

error: Content is protected !!