58 साल बाद मिलेगी नई सड़क

शिक्षा राज्य मंत्राी देवनानी ने पीडब्ल्यूडी काॅलोनी क्षेत्रा में किया 1.11 करोड़ के विकास कार्यो का शुभारम्भ
क्षेत्रा के लोग 6 दशकों से कर रहे थे सड़क का इंतजार, अब जारी हुई है विशेष स्वीकृति

f5d7ecb5-7a0e-45e9-a6a8-2df5a90715adअजमेर 03 सितम्बर। पुलिस लाइन क्षेत्रा स्थित पीडब्ल्यूडी काॅलोनी के लोगों का 6 दशक लम्बा इंतजार आखिर पूरा होने जा रहा है। इस इलाके में 58 साल बाद नई सड़क बनने जा रही है। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार की विशेष स्वीकृति एवं नगर निगम के सहयोग से बनने वाली सड़क, बगीचे के विकास एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
शिक्षा राज्य मंत्राी श्री देवनानी ने बताया कि पुलिस लाइन क्षेत्रा स्थित पीडब्ल्यूडी काॅलोनी में लम्बे समय से सड़क नही थी। क्षेत्रा के बुजुर्ग बताते है कि वर्ष 1959 में यहां सड़क बनी थी। इसके बाद किसी ने यहां विकास कार्यों की ओर ध्यान नही दिया। इलाके की सड़के और नालियां इस कदर जर्जर थी कि चंद मीटर भी वाहन चला पाना मुश्किल हो रहा था। हमने चुनाव के दौरान इस क्षेत्रा के लोगों से वादा किया था कि यहां की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के लिए राज्य सरकार से विशेष रूप से 70 लाख रूपये की स्वीकृति जारी करवायी गई है। इसके साथ ही विधायक कोष एवं नगर निगम के विशेष सहयोग से एक करोड़ 11 लाख रूपये की लागत से नाली एवं बगीचे का विकास कार्य भी करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर इस तरह के पिछडे़ क्षेत्रों का विकास करवा रही है। हमने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा को सड़क,पानी और बिजली की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए करोड़ों रूपये के विकास कार्य करवाए हैं। अजमेर पर तो केन्द्र व राज्य सरकार की विशेष मेहरबानी है। यहां तो स्मार्ट सिटी योजना में ही 2 हजार करोड़ रूपये ही खर्च किए जाएंगे। उन्होंने अजमेर शहर में विकास कार्यो की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शहर का कोई ऐसा क्षेत्रा नही है जहां आमजन की सुविधा के लिए काम नही करवाए गए हों।
कार्यक्रम में महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाएं जा रहे है। निगम शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। सावित्राी काॅलेज रोड पर रंग लहर कार्यक्रम के तहत शानदार पेंटिग करवायी गई है। शहर में स्मार्ट सिटी, हेरीटेज सिटी, प्रसाद योजना व अमृत योजना के तहत विकास कार्य करवाए जा रहे है। आगामी कुछ महीनों में शहर का स्वरूप निखरा नजर आएगा।
अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने राज्य सरकार की उपब्धियां गिनाते हुए कहा कि राजस्थान में विकास की गति अभूतपूर्व है। शहर और गांव हर क्षेत्रा में जमकर विकास हुआ है। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति राहत पहुंचाना है। स्थानीय पार्षद महेन्द्र जादम ने क्षेत्रा में कराएं गए विकास कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

श्री देवनानी व महापौर का अभिनंदन
कार्यक्रम में लम्बे समय बाद विकास कार्य होने से अभिभूत आमजन ने शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी एवं महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत का हर्ष ध्वनि के साथ अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इतने समय बाद यहां विकास कार्य होने पर हम राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते है।

error: Content is protected !!