अजमेर 3 सितंबर माथुर वैश्य शाखा सभा की ओर से आज समाज बंधुओं के बीच एक मैत्री मैच स्थानीय चंदेवरदाई स्टेडियम में खेला गया।। समाज सचिव प्रमोद गुप्ता व शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के अंदर भाईचारा बना रहे इस हेतु ये दूसरा मैत्री मैच खेला गया मैच 20 20 ओवर का खेला गया गया जिसमें आशीष गुप्ता मदारगेट टीम को शैलेश गुप्ता कोटड़ा टीम ने 7 विकेट से हरा दिया।आशीष गुप्ता टीम ने 95 रन का टारगेट दिया जिसे शैलेश गुप्ता की टीम ने 3 विकेट के नुकसान के बाद जीत लिया अभिमन्यु गुप्ता ने 40 रन का लंबा स्कोर बनाया व अंत तक आउट नही हुए।। मैच के मुख्य अतिथि हरिओम गुप्ता व अध्यक्षता रमेश चंद गुप्ता ने की मैच में राधेश्याम गुप्ता अजय गुप्ता की सेवाएं महत्वपूर्ण रही।