रियान इंटरनेशनल स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

1234567गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की कड़ी में आज का कार्यक्रम रियान इंटरनेशनल स्कूल कोटड़ा में किया गया विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेयर श्री धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा चलाया जा रहा हे प्रकल्प विद्यालय -विद्यालय जाकर संपादित किया जाता है यह गुरु शिष्य के संबंधों को प्रगाढ़ करने का अच्छा और अनूठा प्रयास है श्री गहलोत ने कहा कि विद्यार्थी कच्ची मिट्टी के समान होते हैं जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाता है उसी प्रकार शिक्षक बच्चों को समाज में रहने के अनुकूल शिक्षा प्रदान करता है उन्होंने कहा कि गुरु का भाव हमेशा समर्पण का होता है आगे जीवन में हम सब किसी भी उच्च स्थान पर पहुंच जाए हमें गुरु का आदर करना कभी नहीं भूलना चाहिए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री विष्णु चौधरी ने कहा कि मुझे विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिला यह मेरे लिए गौरव का क्षण है कार्यक्रम का आरंभ विधिवत रूप से मां भारती विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया अध्यक्ष अनुपम गोयल ने भारत विकास परिषद के प्रकल्प और किए जा रहे कार्यों की जानकारी रखी आज के कार्यक्रम में शाला प्रधान सहित 6 अध्यापक और 5 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया शाखा सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि अध्यापकों के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का भी सम्मान मेयर धर्मेंद्र जी गहलोत ने किया और पर्यावरण का संदेश देते हुए सभी अतिथियों का अभिवादन 1-1 पौधा देकर किया गया धन्यवाद शाखा उपाध्यक्ष रौनक सोगानी ने किया और मंच संचालन प्रकल्प प्रभारी संदीप गोयल ने किया शाला प्रधान मालिनी मालिक ने भारत विकास परिषद युवा शाखा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे भी इस प्रकार क प्रकल्प करते रहने का आग्रह किया आज के कार्यक्रम में पार्षद सुरेश गोयल शाखा सदस्य विकास पालीवाल विनय मंगल कुंज बिहारी बंसल सुमित टांक लोकेश बंसल नितिन जयसवाल रितेश गर्ग मोहित बंसल देवेश अग्रवाल घनश्याम अग्रवाल शैलेंद्र बंसल नीरज कोठारी उपस्थित रहे शाखा की महिला प्रमुख ने बताया कि कल शिक्षक दिवस के उपलक्ष में महिला शिक्षा सदन में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के पश्चात यूनीचॅम कंपनी द्वारा छात्राओं के लिए एक स्वास्थ जागरूकता प्रकल्प के अंतर्गत सेनिट्री नेप्किन के उपयोग पर एक सत्र रखा जाएगा जिसमे पूर्ण भागीदारी शाखा की महिला सदस्यों की रहेगी
प्रकल्प प्रभारी
संदीप गोयल

error: Content is protected !!