स्वास्थ्य जागरुकता के साथ मनाया शिक्षक दिवस

bvpys1भारत विकास परिषद युवा शाखा द्वारा आज शिक्षक दिवस पर शुरू किए गए स्वास्थ्य जागरुकता प्रकल्प के अंतर्गत नया बाजार स्थित द्रौपदी देवी सांवरमल उच्च माध्यमिक विद्यालय में यूनीचाम सोफी कंपनी के साथ एक विशेष सत्र रखा गया सत्र का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन के उपयोग और उपयोगिता के बारे में जानकारी देना था कंपनी की ओर से नित्या चौधरी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के साथ साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने का संदेश दीया सत्र के अंत में विद्यालय की 500 से अधिक बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन पैकेट भी वितरित किए गए प्रकल्प प्रभारी तनु गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद युवा शाखा का प्रयास रहेगा कि वर्ष भर में इस कार्यक्रम को 15 से अधिक विद्यालयों में संपादित किया जाए शाखा की महिला प्रमुख नीतू पालीवाल ने बताया कि संपर्क सहयोग संस्कार सेवा और समर्पण सूत्रों पर भारत विकास परिषद काम करती है जिसमें से सेवा सूत्र के अंतर्गत यह प्रकल्प आज से शुरू किया गया है इससे पहले विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री निरंजन शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पूरे विश्व में विश्व गुरु के रुप में माना जाता रहा है यदि हम इतिहास में देखें तो भारत में विश्व को संस्कार और समर्पण का पाठ पढ़ाया है विशिष्ट अतिथि श्री गिरधारी मंगल ने विद्यालय और भारत विकास परिषद युवा शाखा का आभार व्यक्त किया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प प्रभारी संदीप गोयल ने बताया कि यह प्रकल्प गुरु पूर्णिमा से शिक्षक दिवस के मध्य विभिन्न विद्यालयों में किया जाता है शाखा ने इस वर्ष 10 विद्यालयों में इस कार्यक्रम को करने का लक्ष्य रखा और आज द्रौपदी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस कार्यक्रम को आहूत किया गया है आज के दोनों प्रकल्प अलग-अलग भावों को व्यक्त करते हैं एक संस्कार दूसरा सेवा से जुड़ा है संरक्षक अर्पिता गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया और शाला प्रधान रंजना अग्रवाल ने इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी करते रहने के आग्रह के साथ आज के कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया आज के कार्यक्रम में प्रिया मंगल ज्योति कच्छावा अंशुमा अग्रवाल मोना गर्ग कल्पना टाक ज्योति गर्ग बबीता गर्ग अध्यक्ष अनुपम गोयल सचिव अनुज गर्ग देवेंद्र गर्ग बंटी कच्छावा मोहित बंसल कुंजबिहारी बंसल लोकेश बंसल विकास पालीवाल नीरज कोठारी उपस्थित रहे

प्रकल्प प्रभारी
संदीप गोयल
9352004484

error: Content is protected !!