राष्ट्रीय कवि संगम की “काव्यांजलि” को 51 रचनाकारों की शानदार काव्य प्रस्तुतियों ने बनाया यादगार

मुंबई, 17 नवम्बर। देश की प्रमुख साहित्यिक संस्था “राष्ट्रीय कवि संगम” के संस्थापक स्वर्गीय जगदीश मित्तल की जयंती के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में आयोजित विशेष कवि सम्मेलन ‘काव्यांजलि’ का भव्य आयोजन मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के 51 रचनाकारों की शानदार काव्य प्रस्तुतियों की बदौलत यादगार बन गया।
यह सुरुचिपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय कवि संगम की महाराष्ट्र प्रांत इकाई की अध्यक्षा श्रीमती रीमा राय सिंह के निर्देशन, परिकल्पना और संयोजन में वसई (पूर्व) स्थित रीजेंसी बैंक्वेट में आयोजित किया गया। यह कवि सम्मेलन दोपहर लगभग 3 बजे प्रारंभ होकर रात 9:30 बजे तक अनवरत चलता रहा। कुल 51 रचनाकारों के काव्य पाठ की परिकल्पना के साथ आयोजित इस सम्मेलन में कविता, गीत, ग़ज़ल, हास्य और भावपूर्ण रचनाओं से सजी संध्या ने साहित्य प्रेमियों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व दूरदर्शन अधिकारी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लोक गायिका डॉ. शैलेश श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध हास्य कवि एवं गीतकार महेश दुबे उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि महेश दुबे ने अपने विशिष्ट हास्य अंदाज़ के साथ संवेदनशील और भावपूर्ण काव्य प्रस्तुति से सभागृह को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति के समापन पर उपस्थित श्रोताओं ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शैलेश श्रीवास्तव की मधुर वाणी और प्रभावशाली अध्यक्षीय उद्बोधन ने आयोजन को सुंदर समापन प्रदान किया। राष्ट्रीय कवि संगम की महाराष्ट्र प्रांत इकाई में साहित्यिक गतिविधियों को विस्तार देने और नये-पुराने रचनाकारों को एक साझा मंच पर जोड़ने के प्रयासों की झलक ‘काव्यांजलि’ के सफल आयोजन में देखने को मिली। इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक देवेंद्र तिवारी, गुलशन मदान, नवीन चतुर्वेदी एवं डॉ. कनकलता तिवारी सहित अनेक साहित्यकारों और सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मेलन का शानदार संचालन फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक रवि यादव ने सीमा त्रिवेदी और अर्चना झा के साथ किया। तीनों के प्रभावशाली, सहज और आत्मीय संचालन ने सात घंटे तक चले आयोजन को निरंतर गति और गरिमा प्रदान की। इस साहित्यिक संध्या में अभिनेता आशुतोष सिंह, अंजनी द्विवेदी, राजू मिश्र, लक्ष्मी यादव, वीनू त्रिपाठी, बिट्टू जैन, संजय रोकड़े, कल्पना उबाले, सरोज गजरे, सुनंदा गिरी, डॉ. अनामिका दुबे, नूतन राय, कल्पना देशमुख, कविता झा, हीरालाल यादव, कमर हाजीपुरी, निमेष कुमार, शिव त्रिपाठी, हरिशंकर त्रिपाठी, रश्मि तिवारी, रम्या तिवारी, कल्पना पांडे, प्रसाद साल्वी, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ. विनय उपाध्याय, जयमाला राय, रश्मि कुमार, अंबिका झा, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, माया मेहता, श्रीकृष्ण कालकर, शशिकला कालकर, अंजली जैन, सौरभ सिंह, किरण तिवारी, कल्पना म्हापुसकर, अर्चना वर्मा सिंह एवं विपुल मौर्य सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों के ज़रिये कार्यक्रम को विविध रंगों से सजाया। राष्ट्रीय कवि संगम की महाराष्ट्र प्रांत की पूरी टीम, नवी मुंबई इकाई और साहित्यप्रेमी विजय इंगले सहित सभी अतिथियों, कवियों, कवयित्रियों एवं साहित्य प्रेमियों की सहभागिता से आयोजित ‘काव्यांजलि’ एक यादगार साहित्यिक आयोजन के रूप में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!