भारत विकास परिषद युवा शाखा द्वारा शुरू किए गए स्वास्थ्य जागरुकता प्रकल्प के अंतर्गत नया बाजार स्थित द्रौपदी देवी सांवरमल उच्च माध्यमिक विद्यालय में यूनीचाम सोफी कंपनी के साथ एक विशेष सत्र रखा गया सत्र का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन के उपयोग और उपयोगिता के बारे में जानकारी देना था कंपनी की ओर से नित्या चौधरी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के साथ साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया कार्यक्रम में बालिकाओं को चित्रों और ग्रॅफिक्स के माध्यम से शिक्षित किया गया सत्र में कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं ने भाग लिया कार्यक्रम में बालिकाओं ने अपनी समस्याए रखी और सभी के जवाब ड़ॉ नित्या चौधरी ने दिए प्रकल्प प्रभारी तनु गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद युवा शाखा का प्रयास रहेगा कि वर्ष भर में इस कार्यक्रम को 15 से अधिक विद्यालयों में संपादित किया जाए शाखा की महिला प्रमुख नीतू पालीवाल ने बताया कि संपर्क सहयोग संस्कार सेवा और समर्पण सूत्रों पर भारत विकास परिषद काम करती है जिसमें से सेवा सूत्र के अंतर्गत यह प्रकल्प आज से शुरू किया गया है शाला प्रधान रंजना अग्रवाल ने इस प्रकार के कार्यक्रम विधयालय में करने पर भारत विकास परिषद युवा शाखा की सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त किया प्रकल्प में पूर्ण सहभागिता युवा शाखा की महिला सदस्यों की रही आज के कार्यक्रम में प्रिया मंगल ज्योति कच्छावा अंशुमा अग्रवाल मोना गर्ग कल्पना टाक ज्योति गर्ग बबीता गर्ग उपस्थित रहे
संदीप गोयल