श्रीजी के भव्य पंचामृत अभिषेक हुए

महाआरती में झूमे समाज के लोग
IMG-20170905-WA0076मदनगंज-किशनगढ़। श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर जी में अनन्त चतुर्दशी पर भव्य पंचामृत कलशाभिषेक किया गया। श्रीजी पर दूध, दही, घी, फलों के रस, सरकरा से श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक करने का सौभाग्य मोहनलाल, विमल कुमार, महेन्द्र कुमार पाटनी परिवार उरसेवा वालों को मिला। श्रीजी के चरणारबिन्द की पुष्पमाल का सौभाग्य भी पाटनी परविार को ही मिला। इस अवसर पर इन्द्र बनने व श्रीजी के परिमार्जन का सौभाग्य विकास छाबड़ा को मिला। श्री दिगम्बर जैन वीर संगीत मण्डल द्वारा कलाशभिषेक के दौरान सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई। अभिषेक के पश्चात् श्रीजी की महाआरती की गई। इस मौके पर मंदिर जी की फूलों व रोशनी से भव्य सजावट की गई। चँवर ढुलाने का सौभाग्य संस्कार छाबड़ा व साहिल जैन को मिला। पूजन का कार्य पं. अनुप जैन (शास्त्री) ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर पंचायत के मंत्री राजेन्द्र बैद, पन्नालाल बडजात्या, जयकुमार बैद, चेतन पाण्ड्या, प्रदीप पापड़ीवाल, भागचंद बोहरा, प्रकाशचंद गोधा, अनिल कासलीवाल, सुरेन्द्र दगड़ा, अशोक बोहरा, विजय कासलीवाल, राजकुमार बैद, राजकुमार दोषी, विमल बडजात्या, पंकज पहाडिय़ा, चन्द्रप्रकाश बैद सहित समाज के हजारों महिला पुरूष मौजूद थे।
सामूहिक क्षमावणी आज
सकल दिगम्बर जैन समाज मदनगंज-किशनगढ़ की सामूहिक क्षमावणी समारोह कल गुरूवार को मनाया जाएगा। पंचायत के मंत्री राजेन्द्र बैद ने बताया कि क्षमावणी समारोह रविन्द्र रंगमंच पर सांय 5.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व विभिन्न जैन मंदिरों में श्रीजी के कलशाभिषेक भी किया जाएगा।

error: Content is protected !!