अश्विन कुमार पाठक की वाणी में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

शहीद अविनाश माहेश्वरी विद्यालय बनी किष्किन्धा नगरी
नगर भ्रमण के साथ हुआ अश्विनी कुमार जी पाठक का स्वागत
कृष्णानन्द जी महाराज ने की दो कक्षा कक्षों की घोषणा

Shri Ashivan Kumar Ji Pathakअजमेर। 9 सितम्बर 2017। शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन के रजत जयन्ती समारोह पर आयोजित राष्ट्र एवं सद्गुरूदेव श्री अश्वनी कुमार जी पाठक की अमृतमय वाणी में 2500 आसनों पर भव्य सामूहिक रूप से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ। समारोह के आरम्भ में समारोह समिति संरक्षक सुनील दत्त जी जैन ने समारोह एवं विद्यालय तथा विद्या भारती के विषय में अपने विचार रखे उन्होंने कहा की शहीद अविनाश माहेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन जैसी संस्कारवान शिक्षा हर विद्यालय में हो ऐसी आवश्यकता है। सुन्दरकाण्ड के आरम्भ में सुन्दरकाण्ड के अति विशिष्ठ यजमानगण का शौल व श्रीफल से स्वागत किया गया पाठ की महिमा का वर्णन करते हुये श्री पाठक जी महाराज ने कहा की सुन्दरकाण्ड प्रमाणिक ग्रन्थ है जीवन की हर समस्या का समाधान के लिये इसका भावपूर्ण निष्ठा से पाठ करने से निश्चित रूप से कष्टों का निवारण होता है। आज पाठ में विश्व हिन्दु परिषद् के केन्द्रीय मंत्री उमाशंकर जी, सुनील दत्त जैन, विद्या भारती के गोविन्द कुमार, रामप्रकाश बसंल, विरेन्द्र शर्मा, विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा, पं. गोपाल जी शर्मा, भारती श्रीवास्तव, सुशील गोयल। सर्व श्रीगोपाल चोयल, सुभाष काबरा, जीवेन्द्र कुमार, भारतेश मंगल, संजय शर्मा, सुरेश शर्मा, महेन्द्र जैन मिततल, उमेश गर्ग, ओमप्रकाश मंगल, कालीचरण दास खण्डेलवाल, कमलकांत साहू, कुणाल जैन, कमल साहनी, गुरविन्द्र सिंह सहेमी, गिरधारी मंगल, गोविन्द खटवानी, धर्मेन्द्र सिंह चैहान, नरेश खण्डेलवाल, नितिन शर्मा, पूनमचन्द मारोठिया, पवन अग्रवाल, बाबूसिंह पंवार, मुकेश कुमार जिंदल, माणक माहेश्वरी, मुकेश डिडवानिया, रघुनन्दन माहेश्वरी, रामकरण यादव, रामगोपाल प्रेमप्रकाश, राजेश सोनी, लेखराज मूलानी, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, सुशील कुमार सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक जीवेन्द्र कुमार ने आभार व्यक्त किया।
स्वागत शोभायात्रा
सुन्दरकाण्ड पाठ के आरम्भ में परम् श्रदेय अश्वनी कुमार पाठक जी को भव्य शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण कराते हुये कथा स्थल पर लाया गया मार्ग में जगह-जगह पर माला, शाॅल, श्रीफल व पुष्पवृष्टी से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भारती श्रीवास्तव, नितेश आत्रे, अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, माॅं भारती गु्रप, गगन आत्रे, सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झरनेश्वर महादेव सेवा समिति ने की जल सेवा
सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के सदस्यों ने जल सेवा की।
चरण पादुका सेवा
आदेश ग्रुप गुलाब बाड़ी एवं अभ्यास पोइन्ट के मोनू सैन, गेजन्द्र, अमरचंद, राकेश गुप्ता, यतीश जी द्वारा कथा में पधाने सभी श्रद्धालुओं के पदवेश की समूचित व्यवस्था की गई।
निशुल्क दवाई वितरण
अन्र्तराष्ट्रीय युवा वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र पहाड़ीया, महामंत्री अंकुर मित्तल के नेतृत्व में स्वाइन फलू एवं मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु निशुल्क सभी श्रद्धालुओं को दवा वितरण की गई।
कमरों के निर्माण की घोषणा की
परम् पुज्यनीय कृष्णानन्द जी महाराज ने विद्यालय के रजत जयन्ती के अवसर पर अनुमानित लागत लगभग 8-10 लाख की राशि से बनने वाले दो कक्षा कक्ष के निर्माण की घोषणा की।

संयोजक
जीवेन्द्र कुमार
9530210115

error: Content is protected !!