भाजपा किसान मोर्चा की बैठक

pushkar newsपुष्कर 10 सितम्बर। रविवार मालियान मंदिर में भाजपा किसान मोर्चा अजमेर देहात की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। साथ ही बैठक में किसानों के हित में जुड़ी राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओ की जानकारी भी दी गई। किसानों से जुड़ी इन योजनाओं को गांव-गांव,ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के लिए संगठन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदराम चौधरी ने बताया कि आज भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं को संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव,ढाणी-ढाणी जाकर किसानों को इसकी जानकारी देंगे। चौधरी ने यह भी बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 18 सितम्बर से 22 सितम्बर तक किसान चौपालों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को हुई इस बैठक के में संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत पुष्कर ही ही में मौजूद रहने के बाद भी कार्यक्रम में नही आने की चर्चा रही। उधर संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने बताया की रावत समाज का व किसान मोर्चा कार्यक्रम दोनों का समय एक ही था। इस कारण एक कार्यक्रम ही अटेंड कर सका और मुझे पुष्कर में ही किसान मोर्चा की बैठक का न्योता मिला ।नही तो जरुर जाता पार्टी का कार्यक्रम है जाना चाहिए । उधर किसान मोर्चा के अध्यक्ष नंदराम चोधरीी ने बताया की संसदीय सचिव से समय लेकर ही बैठक रखी गयी ।। यह रहे बेठक में उपस्थित। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मूलचंद रायका, संगठन मंत्री जयराम चौधरी,महामंत्री दशरथ सकराय, श्रवण व्यास,पुष्कर नगरपालिका के अध्यक्ष कमल पाठक,पुष्कर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घनश्याम भाटी, उपाध्यक्ष मदन सिंह रावत, कैलाश रेंबौ,मधुसूदन भाऊ, जयनारायण दगदी,शंकर चौहान, सत्यनारायण भाटी के अलावा काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।

रिपोर्ट by दिनेश पाराशर पत्रकार

error: Content is protected !!