लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया

deendayalji (1)अजमेर 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय जयंती के अवसर पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्वामी कॉन्प्लेक्स के पास स्थित कार्यक्रम में पूज्य संत श्री श्याम देवाचार्य जी, साध्वी अनादि सरस्वती जी सहित लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया तथा पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई जन्मशताब्दी वर्ष के अंतिम दिन आज आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध वर्ग ने भाग लिया इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए पूज्य स्वामी श्याम देवाचार्य जी ने कहा कि जो देश अपने महापुरुषों को याद करता है तथा जो संता ने अपने माता-पिता का सम्मान करती है तो वही देश सही मायने में प्रगति की ओर बढ़ता है पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय ने मानव मात्र की सेवा के लिए विश्व को दिया दर्शन आज प्रासंगिक सिद्ध हो रहा है साध्वी अनादि सरस्वती ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद का दर्शन भारत के आध्यात्मिक स्वरूप से निकला मूल दर्शन है जिसमें मानव के संपूर्ण सुख के सभी उपाय हैं साध्वी जी ने दीनदयाल जी के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए कहा कि दीनदयाल जी की एक संत ही है जो तत्व के रूप में आज भी देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी उन्हीं के विचारों को लेकर अपने कार्य में जुटे हैं इस अवसर पर 1950 के सत्याग्रही स्वर्गीय जगन्नाथजी यादव की धर्मपत्नी श्रीमती चांद देवी यादव लोकतंत्र सेनानी नवल राय बच्चानी में जवरीलाल चौधरी, सत्यनारायण खंडेलवाल, प्रेम चंद सुराणा,ओम प्रकाश,तुलसी सोनी,घनशाम व्यास सहित वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय स्वामी विवेकानंद तथा महात्मा गांधी के समकक्ष हे भारत के दर्शन को विश्व में पहुंचाने वाले महामानव है जिन्होंने एकात्म मानववाद के दर्शन में शरीर मन बुद्धि आत्मा सहित व्यक्ति के पूर्ण सुख के लिए व्यष्टि ,समष्टि श्रष्टि, परमेष्ठी से समन्वय करते हुए धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष पुरुषार्थों के साथ विश्व के मानव के पूर्ण सुख का मंत्र दिया है कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता श्री किशन सोनगरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय का अंत्योदय का मंत्र भारत के सभी सरकारों के कामकाज का मूल आधार रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भारत के सभी सरकारे दीनदयाल जी के अंत्योदय मंत्र को साकार करने में जुटी है
कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य ने किया इस अवसर पर एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा,पूर्व सांसद रासा सिंह रावत,पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्णा शंकर दशोरा, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष धर्मेश जैन, उपमहापौर सम्पत सांखला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक, महामंत्री अशोक शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि शर्मा, डॉक्टर कमला गोखरू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शफीक खान,पार्षद जे के शर्मा,रचित कच्छावा,उमेश चन्द शर्मा ,संदीप गोयल सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे भारतीय जनता पार्टी ने इंडिया मोटर सर्कल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम महापौर तथा सभी पार्षदों का एवं डी.डी.पुरम में दीनदयाल जी का स्मारक बनाने की घोषणा करने पर एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा का आभार व्यक्त किया है वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेश जैन ने इस अवसर पर बताया कि उनके यूआईटी अध्यक्ष के कार्यकाल में पुष्कर घाटी में बनी सांझीछत के प्रथम चरण में ही वहां पर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की मूर्ति लगाना प्रस्तावित था उन्होंने आग्रह किया कि वहां पर भी यथाशीघ्र पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की मूर्ति लगाई जाए क्योंकि स्ट्रक्चर पहले से ही बना हुआ है आज वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर स्वामी कॉन्प्लेक्स के निकट कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के श्री सुगन चंद गहलोत, राजेश शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा,अमर चंद गर्ग,ओम प्रकाश, मंगल गिरधारी,मंगल, सरदार नरेंद्र सिंह छाबड़ा,अमित शास्त्री, उमेश गर्ग,विष्णु प्रकाश गर्ग,अनीश मोयल, रचित कच्छावा, रविंद्र जसोरिया,विकास सोनगरा, संजय खंडेलवाल,घीसू लाल माथुर,गौरव टांक, कुशाल नोगिया, गौरव उपाध्याय,राधेश्याम अग्रवाल आशीष सोनी,सहित समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद थे
दोपहर 3 बजे पार्टी के नेतृत्व के योजना के अनुसार अजमेर के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए
साथ ही छात्रनेता धीरज सैनी ने अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा कार्यलय आकर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में नवलराय जी बच्चानी ने भाजपा का दुप्पटा पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलायी
भाजपा कार्यालय में वार्ड नंबर 51 के सभी बूथो का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व विधायक नवलराय बच्चानी, जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला मंत्री रविंद्र जसोरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, पार्षद अनीश मोयल, उमेश गर्ग,तुषार कपूर सहित सभी बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
बूथ स्तरीय कार्यक्रमों के तहत आदर्श मंडल के वार्ड 22, 31, 30,35 में श्री सोहन शर्मा, अशोक सैनी,रेखा शर्मा, प्रभात शर्मा,हितेश डाबरिया, ओमप्रकाश गोठवाल, रंजन शर्मा, गौतम राज, अनिल सूर्यवंशी, पंकज पटेल, आर्य मंडल के वार्ड 13,23 में श्री सोहन शर्मा,गोविंद राज,सतीश कलवानी, हेमंत सुनारीवाल,मोहन लालवानी, भवानी सिंह जेदिया अशोक सांवरिया, व धर्मावत,निम्बाराम गुर्जर, प्रभु दयाल, पवन सेवासिया कृष्णा आदि बजरंग मंडल के बूथ नंबर 145, वार्ड 31 और 34 में प्रेम प्रकाश विजय,विकास सोनगरा, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, जै. के शर्मा,राजेन्द्र राठौड़, सुनील जैन, महेंद्र यादव, राजेंद्र राठौड़, कुंदन सिंह नरुका, सुखदेव रावत बूथ नंबर 11,152 ,150 ,136 प्रकाश बंसल, सुरेश गोयल, विजय,राजकुमार, पिंटू सांवरिया, सहित सभी बूथो पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित सभी कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए शहर वासियों का आभार व्यक्त किया है

error: Content is protected !!