शेखावत का निष्कासन रद्द, फिर भाजपा में शामिल

lalabanaअजमेर 28 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी ने भाजपा अजमेर के वरिष्ठ निष्कासित नेता श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत को आज पूर्ण विधिवत रूप से पार्टी में सम्मिलित कर लिया है इस अवसर पर जयपुर में श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत के साथ शहर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव तथा पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्णा शंकर दशोरा मौजूद थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत का संगठन व विचारधारा के प्रति जुड़ाव तथा निष्कासन अवधि के दौरान उनके सकारात्मक भूमिका के चलते आज उनका निष्कासन निरस्त कर दिया गया है भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे तथा प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया की श्री शेखावत के पार्टी में वापस आने से अजमेर में पार्टी का आधार और मजबूत होगा शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल,महापौर धर्मेंद्र गहलोत, एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्णाशंकर दशोरा, रासा सिंह रावत,पूर्व मंत्री श्री किशन सोनगरा, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, उपमहापौर सम्पत सांखला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य,संजय खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, राजेश शर्मा, बलराज कच्छावा, योगेश शर्मा,राजकुमार ललवानी, मुकेश खिंची,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारिक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि शर्मा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत यादव, एस.टी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष मारोठिया,हितेश वर्मा,देवेन्द्र सिंह शेखावत, नितिन वर्मा, मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष अनीश मोयल, सह संयोजक रचित कच्छावा, आईटी विभाग अध्यक्ष अनुपम गोयल, सहित भाजपा पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत के पार्टी में वापसी पर स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होकर कार्य कर सकेगी

error: Content is protected !!