ग्राम पंचायतों से जगेगी शिक्षा की अलख – देवनानी

घूघरा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में नए कक्षा कक्षों का शुभारम्भ
ग्रामीण क्षेत्रा में बुनियादी सुविधाओं का होगा विकास – श्री रावत

Ghoogra Schoolअजमेर, 02 अक्टूबर। शिक्षा एवं पंचायतीरात राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। राष्ट्रपिता के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य सरकार ने भी गांवों में शिक्षा के विकास के लिए पूरी गम्भीरता से प्रयास किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रा में पंचायत शिक्षा अधिकारी तैनात कर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालय बनाए गए है। गांवों में शिक्षा को मजबूत करने के लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षक तैनात किए जा रहे हंै।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी ने आज संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत एवं जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया के साथ घूघरा ग्राम पंचायत में राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल के नए कक्षा कक्षों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास के मूल मंत्रों को ध्यान में रखकर अपनी शिक्षा नीति को आगे बढ़ाया है। हमने पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान का आधार मजबूत किया। वहीं शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण उन्हें राहत प्रदान की। राज्य मंे एक लाख शिक्षकों का प्रमोशन किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अभिभावकों का विश्वास बढ़ा है। यह मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में टीम राजस्थान एजूकेशन की जीत है। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार फोर एस फार्मूले पर काम कर रही है। यह फोर एस यह स्मार्ट क्लास रूम, स्पोर्टस, स्किल डवलपमेंट और सेंसिविटी । इसके आधार पर विद्यार्थियों का सम्पूर्ण विकास होगा। शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में सहयोग करेंगी। शिक्षा को सुचारू रखने के लिए नई भर्तियों के साथ ही रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है। वर्तमान में राज्य में शिक्षकों के सिर्फ 24 प्रतिशत पद खाली है शीघ्र ही यह आंकड़ा घटकर 11 प्रतिशत रह जाएगा।
संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए पूरी गम्भीरता से कार्य कर रही है। गांवो ंके स्कूलों और अस्पतालों में सुविधाओं की बढ़ोतरी के साथ ही सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होंने घूघरा क्षेत्रा में गौरव पथ तथा अन्य सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि विकास की यह गति बरकरार रहेगी। श्री रावत ने मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पुष्कर विधानसभा क्षेत्रा का अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रधान श्रीमती सुनिता रावत, पार्षद ललिता रावत, सरपंच पूजा भंसाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

गांधी जयन्ती पर गांधी जी एवं शास्त्राी जी को याद किया
अजमेर, 2 अक्टूबर। गांधी जयन्ती के अवसर पर अजमेर शहर में गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्राी को याद किया।
इस मौके पर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल, नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, श्री अरविन्द यादव ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शिक्षा राज्य मंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि महात्मा गांधी की आज 148 वी जयन्ती है । आज ही के दिन तीन वर्ष पूर्व प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा है, गांधी जी ने स्वच्छता से ही स्वराज लाने का आव्हान किया था। आज हम स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करें, तभी गांधी जयन्ती मनाना सार्थक होगा। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश की समस्त विद्यालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के साथ देश को आजादी दिलाने के लिए सत्याग्रह किये। वहीं लाल बहादुर शास्त्राी जी को किसानों का मसीहा के रूप में जाना जाता है। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छ भारत बनाने की सभी से अपील की थी आज हमें उस पर अमल करना है। सभी इस बात का संकल्प लें कि न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को गंदगी करने देंगे।
इस मौके पर चिकित्सा विभाग द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गयी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री संजय सांवलानी सहित संबंधित अधिकारीगण , जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शहर की सभी काॅलोनियों में मजबूत होगी पेयजल व्यवस्था – श्री देवनानी
विकासपुरी, आनंद नगर व लाजरस लेन क्षेत्रा में 35 लाख की लागत से पाइप लाइन कार्य शुभारम्भअजमेर उत्तर क्षेत्रा में 2.61 करोड़ के पेयजल विकास कार्य स्वीकृत
अजमेर, 02 अक्टूबर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा की सभी काॅलोनियों में पेयजल व्यवस्था को सशक्त करने के लिए काम किया जा रहा है। राज्य सरकार ने शहर को पेयजल के क्षेत्रा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृति जारी की हैं। हाल ही में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा के विभिन्न वार्डो में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से 2 करोड़ 61 लाख 97 हजार के विकास कार्य करवाए जाने की भी मंजूरी दी गई है।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज विकासपुरी, आनंद नगर व लाजरस लेन क्षेत्रा में 35 लाख रूप्ए की लागत से नयी पाइप लाइन के कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रा में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। पिछले साढ़े तीन सालों में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में करोड़ों रूपए के पेयजल विकास कार्य करवाए गए है। यह गति आगे भी बरकरार रहेगी।
उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने अजमेर उत्तर क्षेत्रा के लिए 2.61 करोड़ रूपए से अधिक के पेयजल विकास की स्वीकृति दी है। इस राशि से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा के वार्डो में विभिन्न स्थानों पर जलदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई की पाइपलाइने बिछाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नृसिंह पुरा, माली मौहल्ला एवं फाॅय सागर रोड पर 35 लाख 31 हजार, अलखनंदा काॅलोनी में 29 लाख 41 हजार, होलीदड़ा में 25 लाख 18 हजार, पंचशील नगर सी ब्लाॅक में 25 लाख 3 हजार, कृष्णा काॅलोनी में 22 लाख 43 हजार, रीजनल काॅलेज तिराहे से सूर्या गली तक 17 लाख 91 हजार, लौगिया मौहल्ला में 14 लाख 63 हजार, छतरी योजना ए ब्लाॅक में 10 लाख 98 हजार, हाथीभाटा में 10 लाख 8 हजार, कमला बावड़ी में 9 लाख 74 हजार, नया बाजार में 9 लाख 14 हजार रूपए की लागत से पाइप लाइन डाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसी तरह चाणक्य पुरी वैशाली नगर में 8 लाख 49 हजार, रातीडांग ईदगाह 7 लाख 73 हजार, बलदेव नगर में 7 लाख 10 हजार, मालू का गोदाम के पास 4 लाख 16 हजार, गांधी नगर कुट्टी की टाल के पास 5 लाख 3 हजार, रावतों का मौहल्ला प्रगति नगर में 2 लाख 39 हजार, छोटी गूजरी के पास नागफनी में एक लाख 67 हजार, मीठा नीम बड़बांव में 8 लाख 88 हजार, गरीब नवाज काॅलोनी दरगाह रोड में 5 लाख 96 हजार की राशि से पाइप लाइन उपलब्ध करवाकर उसे बिछाने का कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्रा की जनता को उच्च दबाव के साथ पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री धर्मेन्द्र शर्मा एवं श्री सीताराम शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित आमजन उपस्थित थे।

बालिका शिक्षा में अव्वल बनेगा राजस्थान – श्री देवनानी
जिला स्तरीय निःशुल्क साईकिल वितरण समारोह
मुख्यमंत्राी हमारी बेटी योजना के तहत टाॅपर बेटियों को भी किया सम्मानित
जिलेभर में वितरित की जाएंगी 11 हजार से अधिक साईकिलें
अजमेर, 02 अक्टूबर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान ने शिक्षा के क्षेत्रा में देश ने ऊंची छलांग लगायी है। राज्य सरकार द्वारा पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की बदौलत प्रदेश का बोर्ड परीक्षा परिणाम 16.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। सरकारी स्कूलों में 17 लाख से ज्यादा नामांकन वृद्धि हुई है। राजस्थान ने बालिका शिक्षा के क्षेत्रा में भी नया मुकाम हासिल किया है। जल्द ही हम बालिका शिक्षा के क्षेत्रा में पूरे देश में अव्वल होंगे।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी ने आज जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया तथा पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती मालिनी अग्रवाल के साथ राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय निःशुल्क साईकिल वितरण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्राी हमारी बेटी योजना के तहत चयनित टाॅपर छात्राओं एवं उनके शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान शिक्षा के क्षेत्रा में देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह मुकाम राजस्थान के शिक्षकों की कड़ी मेहनत से हासिल हुआ है। आज सरकारी स्कूल अभिभावकांे की पहली पसन्द बनने लगे हैं। प्रदेश में 17 लाख से अधिक नामांकन बढ़ा है। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को देश का सुयोग्य नागरिक बनाएं और देश के विकास एवं उत्थान में सहयोगी बनें।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की शिक्षा पूरे देश में रोल माॅडल बनती जा रही है। राज्य सरकार और शिक्षकों के साझा प्रयास अब रंग ला रहे हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों में 16.5 प्रतिशत की वृद्धि शिक्षा के सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाती है। अब केंद्र सरकार के स्तर पर भी राजस्थान को रोल माॅडल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रदेश में बालिका शिक्षा के उन्नयन के लिए भी प्रयास जारी है। आठवीं कक्षा के पश्चात बालिकाओं को स्कूल से जोड़े रखने के लिए नवीं कक्षा की बालिकाओं को निःशुल्क साईकिल दी जा रही है। अजमेर जिले में 11 हजार बालिकाओं को साईकिल वितरित की जाएगी।
जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया ने कहा कि बालिका शिक्षा के क्षेत्रा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। प्रदेश की बालिकाएं विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। आज हर क्षेत्रा में बालिकाएं आगे हैं। इन प्रयासों को और बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्राी हमारी बेटी योजना के तहत चयनित टाॅपर बेटियों प्रियंका जाधव, रूपाली गुर्जर, चेतना वर्मा, अर्चना खारोल, निधि शर्मा, हर्षिता भटनागर, तमन्ना कटिरिया एवं आरती मीना सहित परिजनों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने नवीं कक्षा की बालिकाओं को साईकिल वितरित की। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!