हेमन्त भाटी ने मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ति

hemant bhatiआज दिनांक 02.10.2017 – कांग्रेस नेता हेमन्त भाटी के द्वारा महात्मा गंाधी जी की जयन्ति पर गॉधी भवन स्थित प्रतिमा पर व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की शास्त्री नगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया व उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नेता हेमन्त भाटी ने महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाष डालते हुए कहा कि उन्हेाने दुनिया को अहिंसा का पाठ पढाया, इसी कारण आज पूरा विष्व गॉंधी जी की जयंति को ‘‘अर्न्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’’ के रूप में मनाता है। गांधी जी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। उन्होने राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्वान्त के लिए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें साबरमती संत की उपाधि भी मिली हुई थी।
इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ति पर शास्त्री नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। ‘‘जय जवान जय किसान’’ आज भी लोगो में प्रचलित है, वह सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले प्रधानमंत्री थे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से मनोज भाटी, राकेष धाबाई, गिरधर तेजवानी, चन्दन सिंह, निर्मल बैरवाल, सुनील लारा, के.सी.जोनवाल, मनीष चौरसिया, सोहनलाल भारती, संतोष टेलर, कन्हैया मास्टर, मनीष सैन, रमेष गरवान व डा. बंुदेला आदि उपस्थित थे।

मनोज भाटी
मो. 9829620910

error: Content is protected !!