अजमेर लोकसभा उपचुनाव में आई.टी टीम कि रहेगी मुख्य भूमिका

WhatsApp Image 2017-10-26 at 3.17.06 PMआज दिनंाक 26.10.2017 को अजमेर भाजपा शहर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात व अजमेर शहर की आई.टी. विभाग टीम की संयुक्त कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमंे भाजपा राजस्थान के संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखर जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजुद रहे साथ ही आई.टी. सेल के प्रदेश संयोजक श्री अविनाश जोशी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद जी पंवार , प्रदेश मंत्री ,श्री मुकेश दाधिच, प्रदेश आई.टी. सेल वेबसाईट प्रभारी श्री ऋषि शर्मा, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रो. बी.पी सारस्वत, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, आई.टी. सेल अजमेर संभाग प्रभारी डाॅ. अरविन्द शर्मा उपस्थित रहे।
कार्याशाला में संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर जी ने आई.टी सेल के पदाधिकारियों व सदस्यों से सीधा संवाद किया व बताया कि अजमेर लोकसभा उपचुनाव जीतने में भाजपा आई.टी. टीम की मुख्य भूमिका रहने वाली है क्यांेकि 21वीं सदी का समय सूचना तकनीक का समय है। सोशल मीडिया पर पार्टी के विचारों व केन्द्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रत्येक एंड्राॅयड यूजर तक पहँुचानें का कार्य आई.टी सेल की टीम को करना है व समाज के सभी वर्गों में भी यह संदेश जाना चाहिए कि भाजपा एक मर्दायदित व अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है व साथ ही अजमेर जिले के सभी मण्डलों पर एक-एक गांव को आई.टी ग्राम बनाने पर भी विचारों का आदन-प्रदान किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. ऐ.पी.जे अब्दुल कलाम कि पुस्तक विजन 20-20 का मूल उदेश्य को सार्थक करने का सही समय है जिसके तहत अपने विचारों को सूचना में बदलने का समय है जिसके तहत हम संगठन और उससे जुड़ी हर बात को आम जन तक पहंुचा सकते है। अजमेर देहात-शहर के प्रत्येक मण्डलों पर 100 नवमतदाताओं को आई.टी सेल से जोड़ने का कार्य करना होगा व इसी क्रम में मण्डल व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित करवाने हैं।
कार्याशाला के दूसरे सत्र में प्रदेश आई.टी सेल संयोजक श्री अविनाश जोशी ने आई.टी सेल टीम को सोशल मीडिया के विभन्न प्रारूप जिसमें फेसबुक, व्हाटसप, ट्विटर व इनस्टाग्राम को प्रतिदिन अपडेट व सफल संचालन के लिए टिप्स दियें व विपक्षी पार्टीयों द्वारा सोशल मीडिया पर भाजपा की छवि धुमिल करने का कार्य किया जा रहा जिसका मर्यादित व संयमित भाषा में पलटवार कर अपनी प्रतिक्रिया को व्यक्त करना है। जिससे साथ श्री जोशी ने बताया कि देहात व शहर कि आई.टी सेल कि टीमों को संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करना है जिससे चुनावों के दौरान पार्टी के विचारों व संदेशों को आसानी से कम समय में जनता तक पंहुचाने का कार्य किया जा सकें एंव सरकार कि योजनाओं को प्रतिदिन जनता के बीच मंे आॅडियों विडियो चित्र व संदेश के माध्यम से आई.टी सेल के द्वारा भेजने का कार्य करना है जिससे सरकार कि योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मिल सके यहीं पार्टी ध्येय है।
प्रदेश आई.टी सेल प्रभारी श्री ऋषि शर्मा ने अजमेर शहर व देहात के जिला पदाधिकारी , विधानसभा प्रभारी , मण्डल संयोजकों व सह-संयोजकों से आई.टी सेल को आगामी अजमेर लोकसभा उपचुनाव को लेकर आई.टी सेल के संगठनात्मक ढाँचे की जल्द से जल्द मीटिंग कर ओर मजबूत करना है जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में आई.टी सेल कि प्रत्येक ईकाइया सक्रिय रूप से कार्य करती रहें इसकी जानकारी दी।
भाजपा अजमेर जिला देहात अध्यक्ष प्रो.बी.पी सारस्वत ने आगामी दिनों में होने वाली कार्याशाला व बैठकों में शत-प्रतिशत उपस्थिति का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया व कार्याशाला मंे बताई गई महत्वपूर्ण जानकारीयों को आई.टी के माध्यम से कार्यक्षेत्र तक पंहुचाने का आग्रह किया।
भाजपा अजमेर शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखर द्वारा बताया गये दिशा-निर्देशों को निश्चित समय में पूरा करने का आश्वासन दिया व प्रदेश से पधारें पदाधिकारीयों का स्वागत व अभिनन्दन किया।
आई.टी सेल संभाग प्रभारी डाॅ. अरविन्द शर्मा ने कार्याशाला में पधारें सभी प्रदेश पदाधिकारी जिलापदाधिकारी व आई.टी सेल कि समस्त टीम का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया ।
मंच संचालन जिला शहर संयोजक अनुपम गोयल के द्वारा किया गया
कार्याशाला में अजमेर देहात आई.टी सेल प्रभारी मोहित जैन , आई.टी. सेल सह-संयोजक अनुज माथुर , रविन्द्र वैष्णव, सर्वेश्वर शास्त्री ,व हेमन्त सुनारीवाल, अनशुल पौरवाल, जिला आई.टी संयोजक भाजयुमो गौरव उपध्याय, लक्ष्मण रायका, अरिहन्त काकरिया, दिनेश शाजनानी, उदयसिंह, अमित शुक्ला, तरूण जागिड़, मनौज बैरवा सहित समस्त विधानसभा प्रभारी , समस्त मण्डल संयोजक व सह-संयोजक आई.टी सेल की कार्याशाला में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!