चौधरी सुजात हुसैन का बयान राजद्रोह-लखावत

अजमेर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओकार सिंह लखावत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री एवं पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष चौधरी सुजात हुसैन द्वारा अजमेर में ख्वाजा मो॰ चिश्ती की दरगाह परिसर का भारत विरोधी उपयोग करने एवं दुषप्रचार करने के दुष्कृत्य को राजद्रोह का अपराध कारित करने का आरोप लगाया है।
लखावत ने भारत सरकार से मांग की है कि सुजात हुसैन ने ख्वाजा साहब की दरगाह की जियारत की आड़ में कश्मीर पर पाकिस्तान का हक जताकर भारतीय कानून और राष्ट्रीय सम्प्रभुता को खुली चुनौती दी है, इसलिये उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल देना चाहिये।
लखावत ने कहा हे कि कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है तथा दुनिया की कोई ताकत इसे भारत से अलग नहीं कर सकती है।
लखावत ने कहा कि सुजात हुसैन का कश्मीर पर पकिस्तान का हक बताने का बयान वीजा नियमों का उल्लघन है और इससे भारत की विदेश नीति और कूटनीति की असफलता उजागर हुई है।
लखावत ने ख्वाजा साहब की दरगााह से जुड़ी संस्थाओं से भी अपील की है कि, वे सुजात हुसैन द्वारा दरगाह परिसर का भारत विरोधी बयानों के लिये दुरूप्योग करने के विषय का गम्भीरता से लेवे और सूक्षम स्तर पर अपनी आपŸिा दर्ज कराये।
लखावत ने कहा कि कुछ माह पूर्व पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री मकदूम फहीम द्वारा भी बिना अनुमति के अजमेर में आम सभा कर भारतीय कानून व्यवस्था को चुनौती दी थी। और सरकार ने शिकायत के बावजूद सम्पूर्ण प्रकरण पर लीपा पोती कर दी थी।
श्री लखावत ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अविलम्ब इस सम्पूर्ण प्रकरण से सम्बंधित विभाग को अवगत कराये।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री का राष्ट्रविरोधी बयान 
 अजमेर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रासासिंह रावत, विधायक अनीता भदेल, एवं वासुदेव देवनानी पूर्व अध्यक्ष पूर्ण शंकर दशौरा, महा मंत्री धमेन्द्र गहलोत, कैलाश कच्छावा, पूर्व न्यास अघ्यक्ष धर्मेश जैन, भाजपा नेता बी.पी. सास्वत, उप-महापौर  अजीत सिंह राठौड़ व पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री शुजात हुसैन द्वारा अजमेर दरगाह में दिए गए देश की अखण्डता को चुनौती देने वाले बयानों की निंदा करते हुए इस पर केन्द्र एवं राज्य सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।
प्रवक्ता
अरविन्द यादव
मो. 9414252930
error: Content is protected !!