सामाजिक एकता का सूत्रपात करेगी आशापुरा सेना

राष्ट्रीय स्तर पर आशापुरा सेना का विस्तार होगा- मनोहर सिंह बरार
राष्ट्रीय राजपूताना आशापुरा सेना का गठन
मनोहर सिंह बरार बने अध्यक्ष, जसवंत सिंह मण्डावर बने संयोजक

20171126_173722राष्ट्रीय राजपूताना आशापुरा सेना का गठन पीपलाज माता मंदिर पर जिसमें भामाशाह रामेश्वर सिंह गुजरगमा, प्राध्यापक मोती सिंह, मण्डावर सरपंच प्यारी रावत, सैनिक कल्याण बोर्ड के सूबेदार चतर सिंह चौहान, नारायण सिंह भागावड के सानिध्य में बरार निवासी मनोहर सिंह को अध्यक्ष तथा मंडावर निवासी जसवंत सिंह रावत को संयोजक मनोनीत किया गया। मीडिया प्रभारी प्रिंस शेखर सिंह को बनाया गया। प्रताप सिंह खेदरा ने आशापुरा सेना के गठन के बारे में विस्तृत रूप से बताया। अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजपूताना आशापुरा सेना समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करेगी और संपूर्ण राष्ट्र में अपना कार्य क्षेत्र बढ़ाया जाएगा।
jaswant singhसंयोजक जसवंत सिंह मण्डावर ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक एकता को बनाए रखते हुए समाज और क्षेत्र के नाम पर बंटे हुए संपूर्ण राजपूताना क्षेत्र के लोगों को एक जाजम पर लाया जाएगा और आशापुरा सेना का विस्तार किया जाएगा। मण्डावर सरपंच प्यारी रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को मध्य नजर रखते हुए गौरव एवं स्वाभिमान के लिए निरंतर अच्छे कार्य होने चाहिए। भामाशाह रामेश्वर सिंह गुजरगमा ने कहा की मां आशापुरा के नाम से संगठन में एकता आएगी ।
manohar singhप्राध्यापक मोती सिंह चौहान ने आज के युग में समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए अच्छे मित्रों की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर कोठात सभा पदाधिकारी देवी सिंह खेदरा, प्रिंस शेखर सिंह टॉडगढ़, मनोहर सिंह कुकड़ा, पोस्टमेन जीवन सिंह, पूर्व सैनिक बाबू सिंह, प्रताप सिंह खेदरा, पूनम सिंह ताल, घीसा सिंह समापा, दूध सिंह बनजारी, हरपाल सिंह बिच्छूदड़ा, दिनेश सिंह, यशपाल सिंह, हरिपाल सिंह, धर्मपाल सिंह समेत कई मौजूद थे। संचालन लक्ष्मण सिंह व प्रताप सिंह ने किया।

error: Content is protected !!