अजमेर 27 नवम्बर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा – 2017 के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि एक सप्ताह बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी रीट की वेबसाइट पर 4 दिसम्बर तक रजिस्टेªशन व निर्धारित बैंक या ई-मित्र पर परीक्षा शुल्क जमा करा सकेंगे। 7 दिसम्बर रात्रि 12.00 बजे तक अपना विस्तृत परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाईन भर सकेंगे
रीट समन्वयक एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव श्रीमती मेघना चौधरी के अनुसार रीट के लिए अब तक 8 लाख 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थी को रीट के लिए वेबसाइट
http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा।
उपनिदेशक (जनसम्पर्क)