सरवाड़ अजमेर /चोरों के हौसले बुलंद।मामू साहब की दरगाह सहित दो अलग-अलग जगह पर की चोरी की वारदात। मामू साहब की दरगाह के रखे गले को बनाया निशाना। चोर बड़ी चोरी की नीयत से घुसे थे मामू साहब की दरगाह। लेकिन चोरी करने में रहे नाकाम। मामू साहब के आस्ताने के बहार लगे बड़े गले को उखाड़ कर ले जाने की की थी नाकाम कोशिश। वारदात का पता सुबह जब दरगाह मैं रसीद काटने वाले मुंशी जब दरगाह पहुंच तो देखा कि छोटा गला अपनी जगह मौजूद नहीं है। और बड़ी अलमारी के साथ तोड़-फोड़ देखने को मिली तब दरगाह लतीफ अंसारी ने दूरभाष से पुलिस को इतला दी और चोरी की वारदात से अवगत करवाया। साथ ही चोरों ने मामू साहब के समीप मालियों के घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की उसी समय घर पर सो रहे मालिक को चोरी होने का अंदेशा हुआ और उसने जब अपना दरवाजा खोल कर बाहर आने की कोशिश की थी। लेकिन चोर अपनी होशियारी दिखाते हुए जिस कमरे में व्यक्ति सो रहे थे उस कमरे के गेट पर लोक लगा दी। ताकि मकान मालिक बाहर नहीं आ सके और चोर आसानी से चोरी कर नौ दो ग्यारह हो जाये। मकान मालिक ने सूझ बूझ दिखाते हुए चोरों को देख हल्ला मचाया। और जाग हो जाने के साथ ही चोर वहां से बिना चोरी की है भाग छूटे। तीसरी जगह सांपला गेट स्थित भील बस्ती में उस्ताद भील के घर को भी निशाना बनाया। उस्ताद भील के घर कुछ नकदी जेवर लेकर चोर फरार हो गए। एक ही रात में तीन जगह चोरी की वारदात होना कौतूहल का विषय बना रहा। क्योंकि थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह( सिंघम )जैसे अधिकारी के होते हुए एक ही रात में चार जगह चोरी की वारदात होना पुलिस की शैली पर निशान खड़ा करता है। थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने मामू साहब की दरगाह पहुंचकर मौका मुआयना किया एवं सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरु कर दी।
इकबाल खान
सरवाड़ अजमेर
9610747473