राजस्व मंडल का स्थापना दिवस मनाया

अजमेर। राजस्व मंडल राजस्थान, अजमेर का 63वां स्थापना दिवस गुरुवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। सरस्वती वंदना से शुरू हुए समारोह में विभागीय समिति द्वारा मंडल अध्यक्ष उमराव सालोदिया सहित अधिकारियों और अतिथियों का स्वागत किया गया। राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.पी. सिंह राजावत ने राजस्व मंडल के कार्यों और प्रगति पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात राजस्व मंडल के निबन्धक हेमन्त शेष और मंडल अध्यक्ष उमराव सालोदिया ने भाषण दिया। राजस्व बार के अभिभाषकों द्वारा भजन पेश किये गये। संयुक्त निदेशक कम्प्यूटरर्स द्वारा राजस्व मंडल की विषयवार प्रगति रिपोर्ट पेश की गयी। गोरतलब है कि वर्तमान अध्यक्ष उमराव सालोदिया 42वें अध्यक्ष हैं।
error: Content is protected !!