मानवता की सेवा ही परमात्मा की सेवा-कालीचरणदास खण्डेलवाल

वैष्य समाज ने किया वस्त्र वितरण समारोह
20041008093040_00003अजमेर। 4 दिसम्बर 2017। सोमवार। अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन ईकाई अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा माहेश्वरी सेवा सदन में एकल विद्यालय अभियान के पुष्कर संच में वस्त्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि शिवचरणदास खण्डेलवाल चैरीटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 180 विद्यार्थी एवं 40 आचार्य एवं पूर्णकालिक आचार्य को स्वेटर, जर्सी एवं कम्बल वितरित किये गये। समारोह का संचालन उमेश गर्ग ने किया एवं संयोजन हरीश गर्ग ने किया। इस अवसर पर संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल ने कहा कि पीडित मानवता की सेवा ही परमात्मा की सेवा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष काबरा ने एक विद्यालय अभियान की जानकारी प्रदान की एवं आगन्तुकों का स्वागत किया। अध्यक्ष रमेश तापडिया ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि वैश्य समाज मानवता की सेवा में सदैव तत्पर था, है और रहेगा। इसी तरह वस्त्र वितरण समारोह एवं मेडिकल केेम्प हर बस्ती में लगाने की व्यवस्था की जा रही है। संयोजक हरीश गर्ग ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एकल विद्यालय के नन्हें मुन्ने बालकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में आज कालीचरणदास खण्डेलवाल, श्यामसुन्दर छापरवाल, सत्यनारायण काबरा, रमेश तापडिया, उमेश गर्ग, घनश्याम सोमानी, हरीश गर्ग, सत्यनारायण नरवाल, हंसराज अग्रवाल, प्रवक्ता अशोक राठी, अतुल झंवर, रमाकान्त हेडा, मुकेश मून्दडा, अतुल मालू सहित अनेक समाज बन्धु उपस्थित रहे।

(उमेष गर्ग)
मो. 9829793705

error: Content is protected !!